स्टार नहीं सूरज बनना चाहते हैं अक्षय
रिपब्लिक प्लेनेटरी समिट से बातचीत में अक्षय से पूछा गया कि आजकल स्टार्स सेट पर बहुत देर में आते हैं इस पर क्या कहेंगे? इसके जवाब में अक्षय ने कहा कि 'सबसे पहले मैं कहना चाहूंगा कि मैं स्टार नहीं बनना चाहता हूं। क्योंकि स्टार्स रात में निकलते हैं। मैं सूरज बनना चाहता हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao Case: रान्या राव ने कुबूल किया अपना गुनाह! दुबई के अलावा इन देशों का किया सफर
अक्षय ने की सानिया मिर्जा की तारीफ
अक्षय कुमार ने सानिया मिर्जा की तारीफ करते हुए उनसे अनुशासन के बारे में पूछा। उन्होंने कहा 'अनुशासन के बारे में आपने जो बात पूछी, सानिया जी यहां बैठी हैं। ये स्पोर्ट्स लेडी हैं। इन्होंने देश के लिए बहुत अच्छा काम किया है। इनसे पूछिए अनुशासन कितना जरूरी है? इनसे पूछो कि यह कहां थीं और कहां पहुंच गई हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी करना चाहता था यह यूट्यूबर, पॉडकास्ट में किया बड़ा खुलास
अक्षय कुमार का काम
अक्षय कुमार वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'स्काई फोर्स' फिल्म में देखा गया था। वह जल्द ही 'हाउसफुल 5', 'जॉली एलएलबी 3', 'भूत बंग्ला' और कई दूसरी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।