फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की रिलीज और शूटिंग पर निर्देशक ने कही ये बात

Tue, 20 May 2025 05:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Update on Welcome To The Jungle: वेलकम टू द जंगल को लेकर निर्देशक अहमद खान ने कई अपडेट दिए हैं। उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख पर भी बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 70 फीसद पूरी हो चुकी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्देशक अहमद खान ने बताया कि अधूरी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे। फिल्म को रिलीज करने में जल्दबाजी भी नहीं करेंगे।

विज्ञापन

सभी कलाकार काम करने के लिए राजी
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में अहमद खान ने बताया कि निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला इस फिल्म को लेकर बहुत भावुक हैं। वह इसे सिर्फ एक फिल्म बनाने के बजाय एक भव्य सिनेमाई अनुभव बनाने पर जोर दे रहे हैं।
खान ने बताया कि नाडियाडवाला ने उन्हें फिल्म के लिए जितने चाहें उतने अभिनेताओं को एक साथ लाने के लिए कहा है। अच्छी बात ये है कि जिन लोगों से इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया सब इसमें काम करने को लेकर सहमत हो गए।

अहमद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
70 फीसद पूरी हुई फिल्म
अहमद खान ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंगा का 70 फीसद हिस्सा पूरा हो चुका है। इसे जानकर कई लोग हैरान हैं कि शूटिंग कितनी तेजी से आगे बढ़ी है। प्रोडक्शन मार्च 2024 में शुरू हुआ और सभी अभिनेताओं के शेड्यूल को एक साथ लाने में काफी वक्त लगा। उन्होंने कहा कि अब केवल दो छोटे शेड्यूल बचे हैं, एक गानों के लिए अंतरराष्ट्रीय शूटिंग और दूसरा जंगल में सेट किया गया एक पार्ट।
यह खबर भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' के मेगा शेड्यूल से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और टीम ने कसी कमर
 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
अहमद खान से जब पूछा गया कि 'वेलकम टू द जंगल' 2025 में रिलीज होगी या 2026 में? इस पर उन्होंने कहा कि वह पहले फिल्म को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद रिलीज का फैसला अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला पर छोड़ देंगे।
याद रहे 'वेलकम टू द जंगल' में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार जैसे स्टार कलाकार हैं। इसमें परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव ने भी अहम किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें