फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए आई खुशखबरी, इस तारीख को ओटीटी पर रिलीज होगी 'सरफिरा'

Thu, 26 Sep 2024 01:37 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास नहीं कर सकी, जिसके बाद इस फिल्म को अब ओटीटी पर प्रशंसकों के लिए फिर से रिलीज किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं सरफिरा के ओटीटी रिलीज की तारीख।
विज्ञापन
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सरफिरा' ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म अब ओटीटी पर फिर से रिलीज की जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार को वीर महत्रे की भूमिका में देखा जा सकता है। अक्षय कुमार ने कहा कि ये कहानी है एक आम आदमी की, जो सभी लोगों के लिए आसानी से विमान की यात्रा मुमकिन कर सके। जब वह पीछे मुड़कर देखता है तो एक नई क्रांति की शुरुआत करता है। फिल्म 11 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।

Arijit Singh: अरिजीत के कॉन्सर्ट में सुरक्षा गार्ड ने पकड़ी महिला की गर्दन, सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक मांगी माफी

फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने कही ऐसी बात
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने कहा, 'सरफिरा एक ऐसे इंसान पर आधारित फिल्म है, जो अपने अथक प्रयासों से मेहनत करता है। मेरा मानना है कि जब कोई सपना महत्वाकांक्षा में बदल जाता है, तो उसे सच में कोई रोक नहीं सकता है। मुझे भी वीर के सपने को लेकर भी ऐसा ही कुछ पसंद है। सरफिरा एक ऐसी कहानी है, जो वीर की बातों और कल्पनाओं को सच बनते दिखाती हैं। यह फिल्म ओटीटी पर 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। मैं एक ऐसे सपने को देख रहा हूं जो दुनिया को कुछ हद तक बदल सके'।


Harsha Sai: विवादों में घिरे यूट्यूबर हर्ष साई, महिला ने लगाया शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप, शिकायत दर्ज

राधिका मदान ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

राधिका मदान ने फिल्म को लेकर कहा, 'सरफिरा एक युवक के दृढ़ संकल्प और धैर्य की कहानी है। रानी का किरदार निभाना मुझे अच्छा लगा। इस किरदार ने मुझे आत्मविश्वास और ताकत के साथ रहना सिखाया है। दर्शकों को मेरी परफॉर्मेंस पसंद आई, इसको लेकर मैं बहुत खुश हूं। अक्षय सर ने इस फिल्म में बहुत सारी एनर्जी दी है। मैं फिर से दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। हमारी इस फिल्म और कहानी के पीछे बहुत बड़ी सीख है। बता दें कि यह फिल्म यह फिल्म भारतीय कम लागत वाली एयरलाइंस सिंपलीफाई डेक्कन के संस्थापक सीआर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं पर आधारित है।  

Ranveer Allahbadia: साइबर अटैक का शिकार हुए मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, डिलीट हुए सारे वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें