फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namastey London Re-release: इस तारीख को री-रिलीज होगी अक्षय-कटरीना की 'नमस्ते लंदन', फैंस हुए उत्साहित

Wed, 05 Mar 2025 02:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Namastey London Re-release: 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज के बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'नमस्ते लंदन' भी री-रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी री-रिलीज की खबर सुनकर फैंस उत्साहित हैं।
विज्ञापन
नमस्ते लंदन - फोटो : एक्स @akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' पिछले महीने री-रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। री-रिलीज के बाद फिल्म ने 33 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म की जबरदस्त कमाई को देखते हुए कई दूसरे फिल्म मेकर्स भी पुरानी फिल्में री-रिलीज कर रहे हैं। इस कड़ी में अक्षय कुमार की फिल्म 'नमस्ते लंदन' का नाम जुड़ चुका है। 
विज्ञापन

इस तारीख को री-रिलीज होगी नमस्ते लंदन
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म 'नमस्ते लंदन' री-रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म होली के दिन रिलीज होने वाली है। अक्षय ने इसके बारे में एक्स पर जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा है 'होली पर 14 मार्च को नमस्ते लंदन री-रिलीज होने वाली है। इसके जादू को फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए। न भूलाए जाने वाले गाने, मशहूर डॉयलॉग और कटरीना कैफ के साथ लंबे रोमांस। मिलते हैं आपसे फिल्म में।'
यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: कौन हैं रान्या राव? सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं साउथ अभिनेत्री
 

पहले से हिट रही है 'नमस्ते लंदन'
आपको बता दें कि 'नमस्ते लंदन' पहले से ही एक हिट फिल्म है। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। उस वक्त फिल्म ने 37.39 करोड़ रुपयों का कारोबार किया था। हाल के सालों में 'हम आपके हैं कौन, 'दिल तो पागल है', 'लैला मजनू' और कई फिल्में री-रिलीज हुई हैं। इनमें से कुछ फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है तो कुछ फिल्मों को नहीं।

यह खबर भी पढ़ें: Marco: टीवी पर पहले ही बैन है 'मार्को', अब इसलिए हो रही ओटीटी पर बैन की मांग
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
'नमस्ते लंदन' की कहानी कुछ इस तरह है कि एक भारतीय लड़की लंदन में बली-बढ़ी है। उसके पिता चाहते हैं कि उसकी शादी भारत में हो जाए और वह भारत में आ जाए। वह ऐसा करती भी है लेकिन एक बार वह लंदन जाने के बाद अपनी शादी को भूल जाती है। फिर भारत का एक लड़का (अक्षय कुमार) कट्रीना को अपने तरीके से प्यार से उसे भारत लाने की कोशिश करता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें