फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalpana Raghavendar: घर पर बेहोश मिलीं गायिका कल्पना राघवेंद्र, दरवाजा तोड़कर निकाला गया बाहर

Wed, 05 Mar 2025 01:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kalpana Raghavendar: तेलुगु की प्लेबैक सिंगर कल्पना राघवेंद्र अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाई गईं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कल्पना राघवेंद्र - फोटो : फोटो- एएनआई से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु की बेहतरीन गायक कल्पना राघवेंद्र तेलंगाना के रंगारेड्डी में अपने घर पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं। 44 साल की गायिका को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अभी स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। अफसरों के मुताबिक पुलिस स्टेशन को अपार्टमेंट कमेटी की तरफ से शाम 5 बजे एक कॉल आया। जब वह कल्पना के घर पर आए तो उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। किचन की खिड़की से देखने पर पता चला कि गायिका अपने बेड पर बेहोश पड़ी हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस से अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस और चिकित्सा कर्मियों ने एम्बुलेंस के जरिए कल्पना को होलिस्टिक अस्पताल में भर्ती कराया। शाम 6 बजे के करीब उनके पति भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक गायिका की हालत अभी ठीक है। उनका बराबर इलाज चल रहा है और दवाएं दी जा रही हैं। इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: कौन हैं रान्या राव? सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं साउथ अभिनेत्री

गायिका की सिक्योरिटी के मुताबिक 
गायिका की सिक्योरिटी के मुताबिक उनका घर दो दिनों से खुला नहीं था। इसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों को खबर दी गई थी।। रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने कल्पना के बारे मे पुलिस को जानकारी दी।

यह खबर भी पढ़ें: Nayanthara: नयनतारा ने छोड़ी 'लेडी सुपरस्टार' की उपाधि, अभिनेत्री ने वजह का भी किया खुलासा
विज्ञापन

कल्पना राघवेंद्र का काम
कल्पना राघवेंद्र ने भारतीय संगीत इंडस्ट्री को कई सालों से कई भाषाओं में बहुत सारे बेहतरीन गाने दिए हैं। साउथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर के लिए 'तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड' से नवाजा जा चुका है। कल्पना ने पांच साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू किया था। उन्होंने 1500 से ज्यादा गाने गाए हैं। कल्पना गायिका होने के साथ म्यूजिक कंपोजर हैं और गाने भी लिखती हैं। कल्पना राघवेंद्र के पिता टी.एस. राघवेंद्र भी एक प्लेबैक सिंगर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें