फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3: बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए अक्षय और अरशद वारसी, खत्म हुई 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग

Sat, 18 May 2024 05:27 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरशद वारसी भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दोनों खड़े होकर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
अक्षय कुमार और अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पिछले दिनों यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंसने के चलते चर्चा में आ गई थी। फिल्म पर वकीलों और जजों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया था। इस आरोप के बाद अब एक बार फिर से 'जॉली एलएलबी 3' सुर्खियां बटोर रही हैं।

Bahubali: ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ के बाहुबली हैं राजामौली के प्रशंसक, शरद ने डबिंग के अनुभवों को किया साझा

राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग हुई खत्म
विज्ञापन

दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरशद वारसी भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दोनों खड़े होकर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि 'जॉली एलएलबी 3' के राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दोनों जॉली ने राजस्थान में अच्छा समय बिताया।
 

 

Devara: 'देवरा' के पहले गाने पर थिरकने के लिए हो जाइए तैयार, प्रोमो के बाद निर्माताओं ने किया समय का भी खुलासा

 

न्यायिक प्रणाली पर व्यंग्य करती है फिल्म

विज्ञापन

'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा भाग साल 2017 में रिलीज हुआ था। ये दोनों कानूनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्में हैं। अब फिल्म के तीसरे भाग में दर्शकों को गुदगुदाने का काम किया जाएगा। इन फिल्मों में भारतीय न्यायिक प्रणाली पर व्यंग्य किया गया हैं। हंसी-मजाक के साथ इसमें कई गंभीर टिप्पणियां भी सुनने को मिलती है। कहा जा रहा है कि 'जॉली एलएलबी 3' 2025 में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन


Chandrakanth Death: तेलुगु एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, बर्दाश्त नहीं कर सके पवित्रा जयराम की मौत का गम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें