पत्नी ने अजित का साथ दिया
इंडिया टुडे से बातचीत में तमिल अभिनेता अजित कुमार ने माना कि वह रेसिंग में रुचि रखते हैं। उनकी पत्नी ने उनका बहुत साथ दिया और हर चीज में उनका सपोर्ट किया। उन्होंने कहा 'बहुत सारी चीजें हैं जिनका मेरी पत्नी शालिनी ने ध्यान रखा। अगर वह मेरा साथ नहीं देती तो मैं यह सब नहीं कर पाता। मेरी गैर-मौजूदगी में उन्होंने मेरे घर को देखा, मेरे बच्चों का ख्याल रखा। सिर्फ मैंने ही कुर्बानी नहीं दी। बच्चे मुझे मुश्किल से ही देख पाते हैं। मैं भी उन्हें उतना ही याद करता हूं जितना वे मुझे याद करते हैं। जब आप किसी चीज से बहुत प्यार करते हैं तो उसके लिए कुर्बानी देनी होती है।'
यह खबर भी पढ़ें: Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने किया जुबीन का जिक्र, कहा- 'उनका संगीत पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करेगा'