ऐश्वर्या राय ने क्या किया पोस्ट?
ऐश्वर्या ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें अमिताभ ट्रैक सूट और कैप पहने आराध्या को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस प्यारी तस्वीर में परिवार का एक खास पल देखने को मिला। ऐश्वर्या ने जन्मदिन पर अमिताभ के लिए प्यार और आशीर्वाद की कामना की।
अभिनेत्री ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, प्यारे पा-दादाजी। हमेशा प्यार और भगवान का आशीर्वाद बना रहे।' बता दें कि ऐश्वर्या हर साल अमिताभ के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर प्यार भरी पोस्ट साझा करती हैं। वह अक्सर अमिताभ और आराध्या की ही तस्वीरें भी शेयर करती हैं।
अमिताभ बच्चन का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया