ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी सिनेमा की सबसे कुशल, मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 1994 में उन्होंने ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने खुद को बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। अभिनेत्री ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसी वर्ष उन्होंने हिंदी सिनेमा में ‘और प्यार हो गया’ से अपनी शुरुआत की। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी अदाकारी, खूबसूरती, आकर्षण और सहजता से सभी को प्रभावित किया। अब अभिनेत्री की तस्वीरों की एक सीरीज इंटरनेट पर सामने आई है, जिसे लेकर नेटिजन्स काफी उत्साहित हैं।