फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा तन्ना ने कराया था दीपिका पादुकोण जैसा ब्लैक एंड व्हाइट मैटरनिटी शूट; बेटे के जन्म के बाद साझा कीं फोटो

Fri, 07 Aug 2026 09:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karishma Tann Maternity Shoot: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना मां बन चुकी हैं। उन्होंने 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बेटे का स्वागत किया। अभिनेत्री ने इस बीच हाल ही में अपने मैटरनिटी शूट की फोटोज शेयर की हैं।
विज्ञापन
करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करिश्मा तन्ना ने 29 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और पति वरुण बंगेरा के साथ वे अपने बेबी बॉय को लेकर घर आ चुकी हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा ने मैटरनिटी शूट कराया था। इसकी फोटोज उन्होंने अब बेटे के जन्म के बाद फैंस के साथ शेयर की हैं।

विज्ञापन

करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna
करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रेग्नेंसी के समय वे अपनी तस्वीरें और फोटोज शेयर करती रहीं। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान वर्कआउट करना नहीं छोड़ा था, जिम से वे लगातार अपनी फोटोज शेयर कर रही थीं।

करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna
इसके अलावा उन्होंने बेबी शावर की फोटोज भी शेयर कीं। फिर, पति वरुण बंगेरा के साथ मैटरनिटी शूट कराया था। हालांकि, इसके अलावा उन्होंने एक और ब्लैक एंड व्हाइट मैटरनिटी शूट कराया था, जिसकी तस्वीरें अब डिलीवरी के बाद साझा की हैं।

करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna
करिश्मा तन्ना ब्लैक कलर की ड्रेस में पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। करिश्मा ने तस्वीरों के साथ लिखा है, 'मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और अच्छा पड़ाव'।
विज्ञापन

करिश्मा तन्ना ने शेयर कीं फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna
करिश्मा ने साल 2022 में वरुण बंगेरा के साथ शादी रचाई थी। करीब चार साल बाद कपल ने पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया है। अभिनेत्री की तस्वीरों पर नेटिजंस प्यार लुटा रहे हैं और बेबी बॉय को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें