आदित्य बॉलीवुड में बतौर गायक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। पिछले दिनों वे एक समारोह में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां उनके शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आदित्य बॉलीवुड में बतौर गायक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। पिछले दिनों वे एक समारोह में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां उनके शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब आदित्य ने अपनी इस हरकत पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि सिंगर ने क्या कहा है
विज्ञापन
आदित्य नारायण ने अपने व्यवहार पर दी प्रतिक्रिया
आदित्य नारायण ने अपनी इस हरकत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ईमानदारी से, कहूं तो मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। मैं केवल ऊपर वाले के प्रति जवाबदेह हूं। बस इतना ही कहना चाहूंगा।" आदित्य की यह प्रतिक्रिया लोगों को हजम नहीं हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इतना घमंड आया कहां से है भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन्हें तो यह भी नहीं कह सकता है कि यह स्टारडम का भूत है क्योंकि यह खुद इतने पॉपुलर नहीं हैं।' एक और यूजर ने लिखा,' एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी। उदित जी ने बेटे को कुछ नहीं सिखाया है।'
इवेंट मैनेजर ने किया था बचाव
बता दें कि इससे पहले आदित्य नारायण के इवेंट मैनेजर ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि वह शख्स कॉलेज का भी नहीं था और आदित्य ने उसके साथ कई सेल्फी भी ली थी, लेकिन वह फिर भी बीच-बीच में सिंगर को परेशान कर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शन रावल ने भी ऐसी घटनाओं के कारण कॉलेजों में शो करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
मुनव्वर फारुकी ने कसा था तंज
वहीं, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने भी आदित्य का मजाक उड़ाते हुए अपने ट्विटर पर पोस्ट किया था, 'पापा कहते हैं बदनाम करेगा! बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा ... आदित्य नारायण।' मुनव्वर फारूकी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद आदित्य ने पहली बार अपने व्यवहार को लेकर चुप्पी तोड़ी है।