अदिति राव हैदरी आने वाले दिनों में सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला के संग 'हीरामंडी' में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अदिति कहती हैं, 'जब आप संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम करते हैं तब आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है।
अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी अगामी सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सीरीज का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। दर्शकों में इस शो को लेकर अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अपने शो के प्रमोशन के दौरान अदिति राव हैदरी शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाती नजर आईं।
विज्ञापन
सेट पर रहीं भूखी
अदिति राव हैदरी आने वाले दिनों में सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला के संग 'हीरामंडी' में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अदिति कहती हैं, 'जब आप संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम करते हैं तब आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है। एक दिन एक दृश्य को शूट करना था और वह दृश्य अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने को लेकर था। संजय ने इस दृश्य के लिए मुझसे कहा कि आज दिन भर मैं खाना नहीं खाउंगी'।
संजय हैं अपने काम के लिए समर्पित
अदिति राव हैदरी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने उनकी बात मानी और मैंने कुछ भी नहीं खाया। आप यकीन नहीं करेंगे जब मैं उस दृश्य को कर रही थी तब मैं उस किरदार के दर्द और गुस्से को महसूस कर पा रही थी। संजय बतौर निर्देशक जानते हैं कि आप अपना बेहतरीन कैसे दे सकते हैं। वे अपनी कला के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं। वे जो कुछ भी करते हैं दिल से करते हैं'।
इस दिन रिलीज होगी 'हीरामंडी'
'हीरामंडी' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वेब सीरीज के जरिए संजय लीला भंसाली ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। 1 मई को यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस शो में अदिति राव हैदरी के अलावा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं।