श्रीदेवी ने दिया था फिल्म का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चमकीला के दोस्त स्वर्ण सिविया ने बताया, 'श्रीदेवी अमर सिंह चमकीला की फैन थीं, उन्होंने उनसे अपनी फिल्म में हीरो बनने का ऑफर दिया।, लेकिन चमकिला ने उनसे कहा उन्हें हिंदी में बात करनी नहीं आती। श्रीदेवी ने चमकीला को एक महीने में प्रशिक्षण दिलाने का ऑफर भी दिया था, चमकीला ने कहा इस दौरान श्रीदेवी से कहा उसे 10 लाख का नुकसान होगा। श्रीदेवी चमकीला के साथ एक पंजाबी फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं थीं, हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।'
Ram Charan: राम चरण के खाते में एक और सम्मान, चेन्नई का यह विश्वविद्यालय एक्टर को मानद उपाधि से करेगा सम्मानित
अमर सिंह चमकीला की लोकप्रियता
गौरतलब है कि अमर सिंह चमकीला पंजाबी लोकगीत और अपनी बेहतरीन स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते थे। वे अपने गाने खुद ही लिखते थे और उनका अपना एक बैंड भी था। इस बैंज में उनकी पत्नी अमरजोत सिंह चमकीला भी थी, जिनके साथ वह गाने गाते और तुम्बी भी बजाया करते थे। चमकीला भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर थे। उनके सुपरहिट गानों में 'ललकारे नाल' और कुछ धार्मिक गीत 'बाबा तेरा ननकाना', 'तलवार मैं कलगीधार दी' काफी चर्चित हैं, जिन्हें लोगो आज भी सुनना पसंद करते हैं।
Priyanka-Vijay: प्रियंका ने साझा कीं 22 साल पुरानी तस्वीर, विजय के साथ उनका यह कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप