नहीं हुई किरदार को लेकर आधिकारिक पुष्टि
टॉम हॉलैंड और जैंडेया अभिनीत एमसीयू की नई फिल्म में सैडी सिंक के स्पाइडर वुमन बनने की खबरें हैं। 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' में सैडी सिंक के अभिनय की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से उनकी भूमिका को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। एक बार फिर एक इंटरव्यू के सूत्रों के हिसाब से यह खबर सामने आई है कि सैडी के स्पाइडर-मैन सीरीज में किरदार को लेकर लगभग पुष्टि हो गई है।
Cannes 2025: करण जौहर को गले लगाकर रो पड़े नीरज घेवान, कान में ‘होमबाउंड’ को मिला 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन
टॉम हॉलैंड की बिटिया का नहीं करेंगी रोल
अगर सैडी सिंक को लेकर चल रहीं अटकलें सही साबित होती हैं तो वे स्पाइडर-मैन उर्फ पीटर पार्कर और एमजे (मैरी जेन वॉटसन) की बेटी के रूप में नजर आएंगी। सुपरहीरो और उनकी पार्टनर की एक बेटी है, जिसका नाम मेडे पार्कर है, जिसका किरदार सैडी सिंक निभाएंगी। लेकिन, इसमें एक पेंच है। फिल्म के सेट से सैडी का फैन आर्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें स्पाइडर-गर्ल या स्पाइडर-वुमन के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, दिक्कत यह है कि सैडी को वर्तमान स्पाइडर-मैन टॉम हॉलैंड की बेटी के रूप में नहीं देखा जाएगा।
फिल्म क्रिटिक ने किया सैडी सिंक के किरदार का खुलासा
खबर है कि मेडे पार्कर को अभिनेता टोबी मैग्वायर की बेटी के रूप में देखा जा सकता है। इसका मतलब है कि टोबी मेडे के साथ अपने वैकल्पिक ब्रह्मांड को दिखाने के लिए ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में दिखाई दे सकते हैं। दर्शकों को याद होगा कि 2021 में टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के दो अन्य स्पाइडर-मैन एक्टर्स- टोबी मैग्वायर और एंड्रयू गारफील्ड को स्पेशल अपीयरेंस में देखा गया था। ऐसे में सवाल है कि क्या नई फिल्म में भी टोबी नजर आएंगे? 'स्पाइडर-मैन' में सैडी सिंक की भूमिका का खुलासा कथित तौर फिल्म समीक्षक और कंटेंट क्रिएटर जॉन रोचा ने किया है। द हॉट माइक पॉडकास्ट पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि सैडी सिंक को मेडे पार्कर की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। उन्होंने यह खुलासा करते हुए एक स्रोत का हवाला दिया।