पिता के लिए लिखा भावनात्मक नोट
अभिनेत्री राइमा सेन ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखा और शोक व्यक्त किया। राइमा ने अपने दिवंगत पिता भारत के साथ बचपन की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "डैडी अभी कुछ भी नहीं लिख सकती। आप कितने महान पिता और पति रहे हैं, इसके लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। तब तक डैड आप जहांं भी रहें खुश रहें और हमेशा की तरह शानदार जीवन जिएं, हमेशा आपकी याद आएगी और आपसे प्यार करती हूं।"
इंडस्ट्री में 33 साल पूरे करने पर अजय देवगन ने कहा शुक्रिया, पोस्ट में दिखे फूल और कांटे
रिया ने पिता को बताया किंग
वहीं, राइमा की बहन रिया सेन ने भी पिता को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर "डॉटर ऑफ ए किंग" पोस्ट साझा किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी कई पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं।
राजघराने से ताल्लुक रखते थे भरत
रिपोर्ट्स के मुताबिक भरत का जन्म त्रिपुरा के पूर्व राजघराने में हुआ था। उनकी मां इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं, उनकी बड़ी बहन जयपुर की महारानी गायत्री देवी थीं और उनकी दादी इंदिरा वडोदरा के महाराजा सेरजी राव गायकवाड़ तृतीय की इकलौती बेटी थीं।
Manoj Bajpayee: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मनोज वाजपेयी ने दी जरूरी सलाह, बोले-हम सबका मकसद एक है