फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushbu Sundar: हीरो ने मांगा चांस तो एक्ट्रेस ने दिखाई चप्पल, बोलीं- थप्पड़ खाओगे; जानें फिर क्या हुआ?

Fri, 22 Nov 2024 08:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khushbu Sundar: साउथ अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने ‘इफ्फी गोवा’ समारोह के दौरान महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिनेत्री ने अपने साथ हुए बुरे व्यवहार की घटना को भी साझा किया।
 
विज्ञापन
खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @iffigoa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में चल रहे ‘इफ्फी 2024’ में भारतीय फिल्म के दिग्गज और सितारों का जमावड़ा लगा है। इस बीच दक्षिण भारतीय अभिनेत्री से राजनेता बनी खुशबू सुंदर ने हाल ही में महिलाओं से आग्रह किया कि जब भी कोई उनके साथ दुर्व्यवहार करे तो वह आवाज उठाएं। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में अपने साथ हुए बुरे बर्ताव की घटना के बारे में भी बात की और उनके साझा किया कि कैसे उनके कड़े रुख ने एक अमिट छाप छोड़ी। 
विज्ञापन


हीरो ने मांगा चांस तो उठा ली चप्पल
खुशबू ने गोवा में चल रहे ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ के दौरान कहा कि सुरक्षा के मुद्दे सिर्फ फिल्म उद्योग तक ही सीमित नहीं हैं। अपने एक भयावह अनुभव को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "महिलाओं को सिर्फ फिल्म उद्योग में ही नहीं बल्कि हर जगह चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आप ऑटो, लोकल ट्रेन या यहां तक कि फ्लाइट में यात्रा करते समय भी इनका सामना करती हैं। यह सिर्फ फिल्म उद्योग में ही नहीं हर जगह है। मैं महिलाओं से कहना चाहूंगी कि जब भी उन्हें लगे कि कोई उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है तो वह आवाज उठाएं। वहीं बोलें, अपने करियर और परेशानियों के बारे में न सोचें।" उन्होंने आगे कहा, "एक बार एक हीरो ने मुझसे पूछा, मुझे कहीं साइकिल गैप में चांस मिल जाएगा क्या? मैंने तुरंत अपनी चप्पल उठाई और कहा, 'मैं 41 साइज की चप्पल पहनती हूं। क्या तुम यहां या यूनिट के सामने थप्पड़ खाना चाहते हो?"
Manoj Bajpayee: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मनोज वाजपेयी ने दी जरूरी सलाह, बोले-हम सबका मकसद एक है
विज्ञापन


आत्मसम्मान को बताया सबसे ऊपर
अभिनेत्री ने आगे कहा कि आत्म-सम्मान सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है, खासकर एक महिला के लिए। "मैंने तब नहीं सोचा था कि मैं एक नई-नवेली हूं, मेरे करियर का क्या होगा? मुझे बस इतना पता था कि मेरा सम्मान मेरे लिए किसी भी चीज से ज़्यादा महत्वपूर्ण है। आपको खुद का सम्मान करने की जरूरत है, तभी कोई और आपका सम्मान करेगा।”

महिलाओं के लिए हमेशा उठाई है आवाज
अभिनेत्री खुशबू हमेशा महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुखर रही हैं। कुछ वर्ष पहले उन्होंने ‘मीटू’ आंदोलन में भी अपनी आवाज बुलंद की थी। हाल ही में, उन्होंने जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के लिए अपना समर्थन जताया था। 
Devara OTT Hindi Release: एनटीआर के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए किस प्लैटफॉर्म पर हिंदी में देख सकेंगे 'देवरा'
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें