फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर का विराट कोहली पर दिया बयान फिर से आया सामने, अब अभिनेत्री ने उठाया यह कदम

Wed, 07 Aug 2024 10:37 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मृणाल ठाकुर ने 'जर्सी' फिल्म के आने से पहले विराट कोहली के बारे में एक बात कही थी, जो अब फिर से सामने आ गई है और अभिनेत्री इससे नाराज नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम @mrunalthakur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर इन दिनों 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो करती नजर आ रही हैं। इससे पहले वो विजय देवरकोंडा की फिल्म 'द फैमिली स्टार' में दिखी थीं, जो फ्लॉप साबित हुई थी। साल 2022 में मृणाल ने शाहिद कपूर के साथ 'जर्सी' फिल्म में अभिनय किया था और उस दौरान उन्होंने विराट कोहली को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिसके बारे में अब वो फिर से सुनना और पढ़ना नहीं चाहती हैं।

विज्ञापन


Naezy: क्या टी-सीरीज की फिल्म में नजर आने वाले हैं सना मकबूल और नैजी? रैपर बोले- 'धमाका होगा, तैयार रहो'

मृणाल ने कहा था वो विराट कोहली के प्यार में पागल थीं
मृणाल ठाकुर ने जर्सी फिल्म आने से पहले एक बार कहा था कि वो क्रिकेटर विराट कोहली के प्यार में पागल थीं। हाल ही में, उनका यह बयान उस वक्त चर्चा में आ गया, जब इंस्टेंट बॉलीवुड की ओर से अभिनेत्री की इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। मृणाल ठाकुर को यह अच्छा नहीं लगा। वो नहीं चाहती थीं कि इस मामले से वो चर्चा में आए। इसलिए उन्होंने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में जाकर लिख दिया कि इसे बंद करो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Kumar Sanu: कुमार सानू को नहीं मिल रहे हिंदी फिल्मों के गाने, कहा- इंडस्ट्री वाले समझ जाएं तो ठीक, नहीं तो..

मृणाल ठाकुर ने क्या कुछ कहा था
मृणाल ठाकुर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था कि एक समय था जब वो विराट कोहली के प्यार में पागल थीं। मृणाल का भाई विराट का बहुत बड़ा फैन हैं और उसके क्रिकेट के शौकीन होने के चलते मृणाल को भी यह खेल पसंद आने लगा  था। मृणाल ने आगे कहा था कि वो एक बार नीली जर्सी पहनकर भारतीय टीम का मैच देखने के लिए स्टेडियम में गई थी।

Ananya Panday: अनन्या पांडे के कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको का इस लड़की से था नाता, फेसबुक पोस्ट से हुआ खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें