महादेव सट्टेबाजी एप मामले में अभिनेता साहिल खान को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। वह पिछले कुछ दिनों से महादेव सट्टेबाजी एप में कथित संबंध होने को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस मामले में साहिल को 28 अप्रैल को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया था और बाद में आगे की जांच के लिए मुंबई लाया गया था। अभिनेता साहिल खान ने ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं कि किस वजह से मिली साहिल खान को जमानत?
पिछले हफ्ते मिली थी जमानत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले सप्ताह ही अभिनेता साहिल खान को इस मामले में 70 दिनों के बाद जमानत मिली है, क्योंकि उनके खिलाफ कोई प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता। अभिनेता, सोशल मीडिया पर्सनालिटी, फिटनेस के दीवाने और व्यवसायी साहिल खान को अप्रैल 2024 में ऑनलाइन सट्टेबाजी एप लॉयन बुक के साथ कथित तौर पर महादेव एप से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साहिल खान को मुंबई की विशेष अदालत ने 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, पिछले हफ्ते उन्हें जमानत मिल गई है।
Sarfira: सरफिरा की विशेष स्क्रीनिंग पर स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे सूर्या-ज्योतिका, राधिका ने लुक से जीता दिल
मामला ना बनने पर दी गई जमानत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आदेश मंगलवार को सार्वजनिक डोमेन में जारी किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता को सत्र न्यायालय द्वारा यह कहने के बाद जमानत दी गई है कि प्रथम दृष्टया अभिनेता के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। साहिल के वकील रिजवान मर्चेंट ने बचाव में कहा कि सिर्फ साहिल खान ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने लॉयन बुक वेबसाइट का प्रचार किया, लेकिन उनमें से किसी का भी नाम एफआईआर में नहीं है और न ही उन्हें इसके लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश आरोप केवल अटकलों के आधार पर लगाए गए हैं, इन्हें सबूत समर्थित नहीं करते हैं। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने खान द्वारा प्रस्तुत किए गए तर्कों को स्वीकार कर लिया और कहा कि जांच एजेंसी ने अभिनेता के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं जुटाए हैं, जिससे एफआईआर में लगाए गए अपराधों का प्रथम दृष्टया मामला साबित हो सके।
गिरफ्तारी से बचने के लिए की थी 1800 किलोमीटर की यात्रा
रिपोर्ट्स के अनुसार कहा गया था कि अभिनेता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित तौर पर चार दिनों में पांच राज्यों की यात्रा की। कहा जाता है कि अपनी यात्रा के दौरान वह भेष बदल कर अपनी पहचान छुपाते रहे, लेकिन अंत में उन्हें 28 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के एक होटल से पकड़ लिया गया था।
Box Office Collection: 13वें दिन कल्कि 2898 एडी का कैसा रहा प्रदर्शन? किल-मुंजा ने किया इतना कलेक्शन