रामचरण साउथ सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं। 'आरआरआर' के बाद पूरे देश में उनके फैंस बढ़े हैं। अभिनेता के फैंस बेसब्री से उन्हें फिर से पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। वह एक बार फिर से फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर उनके फैंस का उत्साह काफी बढा हुआ है। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। अब फिल्म को लेकर एक बडा अपडेट सामने आया है।
CISF जवान ने भाजपा नेता कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़: चंडीगढ़ से जा रही थीं दिल्ली, किसानों के मुद्दे पर हुई बहस
फिल्म के गाने ने मचाया तहलका
'गेम चेंजर' इस वक्त की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है। फिल्म की घोषणा होते ही दर्शको की उत्सुकता बढ़ गई थी, जब निर्देशकों ने फिल्म का पहला गाना 'जरागंडी' रिलीज किया, तो ये उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया। रामचरण और कियारा आडवाणी के इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। शंकर निर्देशित इस फिल्म को लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिली है, जिस वजह से फिल्म में देरी होती चली गई।
Love And War: ढाई करोड़ की कार में भंसाली से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर, 'लव एंड वॉर' को लेकर फैंस हुए उत्साहित
10 दिनों के अंदर रामचरण की शूटिंग हो जाएगी पूरी
अब फिल्म को लेकर एक और खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता रामचरण के हिस्से की शूटिंग 10 दिनों के अंदर खत्म करने को तैयार हैं। अभिनेता जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लेंगे और फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, फिल्म के अन्य सीक्वेंस की शूटिंग जारी रहेगी, लेकिन 'आरआरआर' अभिनेता का काम जून में खत्म हो जाएगा।
अच्छा खासा बजट, जबर्दस्त चर्चा और वर्षों की मेहनत, फिर भी नहीं चलीं ये फिल्में
राजनीतिक एक्शन ड्रामा है 'गेम चेंजर'
यह एक आगामी तेलुगु राजनीतिक एक्शन ड्रामा है, जिसे एस शंकर निर्देशित कर रहे हैं। कथित तौर पर 200 करोड़ की बजट में बन रही इस फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। कहानी एक आईएएस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राजनीतिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर लड़ रहा है। फिल्म में रामचरण के अलावा कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, श्रीकांत आदि कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मौनी रॉय ने फिर से दिखाया 'जालिमा' पर जबरदस्त डांस