फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jersey Re-release: पिता नानी को फिल्म में देखकर चौंक गए अर्जुन! 5 साल बाद भी 'जर्सी' का जलवा कायम

Sun, 21 Apr 2024 09:26 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो में नानी के बेटे अर्जुन फिल्म देखते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे से मुस्कुराहट जाने का नाम ही नहीं ले रही है।
विज्ञापन
नानी और अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता नानी की फिल्म 'जर्सी' एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। शनिवार को इस फिल्म को रिलीज हुए  5 साल पूरे हो गए। 5 साल बाद फिर से रिलीज होने के बाद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। नानी के प्रशंसक फिल्म का पूरा मजा ले रहे हैं। 'जर्सी' के निर्माताओं द्वारा इसे फिर से रिलीज करने के फैसले से लोग काफी खुश है। नानी भी अपने परिवार के साथ फिल्म को देखने गए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पत्नी और बेटे ने भी लिया फिल्म का मजा
हैदराबाद स्थित एक थिएटर में नानी ने अपने प्रशंसकों के साथ अपनी फिल्म को देखा। 'जर्सी' की रि-रिलीज के खास मौके पर नानी की अपनी पत्नी अंजना येलावर्ती और बेटे अर्जुन ने भी फिल्म का आनंद लिया। इस दौरान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है।

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन


फिल्म में पिता को देखकर खड़े हो गए अर्जुन
वायरल वीडियो में अर्जुन फिल्म देखते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे से मुस्कुराहट जाने का नाम ही नहीं ले रही है। उन्हें चारों ओर से लोगों ने घेर रखा है। वीडियो उस वक्त का है जब फिल्म में एक अहम सीन चल रहा होता है, जिसे देखकर अर्जुन खड़े हो जाते हैं। पिता को स्क्रीन पर देखकर अर्जुन की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा था। थिएटर में बैठे सभी लोगों के साथ नानी के बेटे की भी भावना जुड़ गई थी। वहीं, नानी अपने बेटे को प्यार से निहारते हुए नजर आए।
विज्ञापन




फिल्म ने जीता था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
'जर्सी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें नानी के अलावा रोनित कामरा, श्रद्धा श्रीनाथ और हरीश कल्याण जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का निर्माण नागा वामसी ने किया है। 'जर्सी' ने साल 2021 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। मालूम हो कि फिल्म को तेलुगु भाषा की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ संपादन का भी खिताब मिला था।

 

Imran Khan: इमरान खान ने डिप्रेशन से जूझने के दिनों को किया याद, बोले- 'मैं तब कोई भी काम बहुत मुश्किल से...'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें