ड्रामा, रणनीति और होगा क्लेश
शो के प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है, 'एंटरटेनमेंट होगा मस्त, क्यों कि वाट लगेगी जबर्दस्त। कुणाल खेमू बताते दिख रहे हैं कि शो में साथ आने वाले लोग भी एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। यहां कलेश होगा, रणनीति होगी और ड्रामा होगा। सबको अपने से मतलब होगा। शो में हर हफ्ते होने वाले एलिमिनेशन और वाइल्डकार्ड एंट्री से गेम में लगातार बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे कंटेस्टेंट को अपनी योजनाओं और फैसलों पर फिर से सोचना पड़ सकता है।
सोहेल खान भी होंगे शो में शामिल?
इस शो में हिस्सा लेने वाली सेलिब्रिटी जोड़ियां हैं- रवि किशन और रीवा किशन, मिनी माथुर और निखिल चिनप्पा, कुशाल टंडन और अर्सलान गोनी, जैद दरबार और डेजी शाह, रूही दोसानी और नीति टेलर, पायल धारे (गेमिंग) और सब्बी सूरी, वंशज सिंह और अरमान खेरा। इनके अलावा और डेलबर आर्या और डॉली जावेद भी हैं। कुणाल खेमू बतौर होस्ट भूमिका निभा रहे हैं। 'अलायंस' 26 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल खान भी 'अलायंस' में शामिल हो सकते हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोहेले इस शो में शामिल होने वाले पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट में से एक होंगे।