फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanchita Ugale: संचिता उगले का 9 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल; परिवार ने लगाए ये आरोप

Fri, 26 Jun 2026 04:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanchita Ugale: 14 जून को 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' की अभिनेत्री संचिता उगले ने 22 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार 23 जून को किया गया। लेकिन फिर भी कई सवाल हैं, जिनका जवाब अभी तक नहीं मिला है। 

विज्ञापन
संचिता उगले - फोटो : Instagram @SanchitaUgale
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले, जो ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया टंडन के किरदार के लिए जानी जाती थीं, उनका अंतिम संस्कार उनकी मौत के 9 दिन बाद 23 जून को किया गया। वह सिर्फ 26 साल की थीं।

गांव ले जाकर किया अंतिम संस्कार 

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संचिता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव डोंगरगांव (अहिल्यानगर जिले के अकोला क्षेत्र) ले जाया गया, जहां परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बताया गया कि परिवार ने पारंपरिक ‘दशक्रिया’ रस्म भी निभाई, जो आमतौर पर अविवाहित लोगों के लिए की जाती है। जहां आम तौर पर शोक की रस्में 13 दिन तक चलती हैं, वहीं उनके परिवार ने अपनी परंपरा के अनुसार 10 दिन में ही ये रस्में पूरी कर लीं।

विज्ञापन
Trending Videos

संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम@sanchita_ugale

पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस के अनुसार, संचिता की मौत आत्महत्या बताई जा रही है। वह अपने घर के एक बंद कमरे में मिली थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एडीआर (Accidental Death Report) दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी भी शामिल है।

संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम@sanchita_ugale

परिवार ने लगाए बड़े आरोप 
मौत के बाद से ही संचिता के परिवार ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं। उनके पिता का आरोप है कि संचिता मानसिक रूप से परेशान थीं और उन्हें परेशान किया जा रहा था।

उनके पिता ने कहा, ‘इंडस्ट्री के कुछ लोग उन पर दबाव डाल रहे थे। वह घर पर बहुत परेशान रहती थीं। बाहर से सब ठीक लगता था, लेकिन अंदर से वह घुटन महसूस कर रही थीं। मेरी बेटी ने इंडस्ट्री के लोगों के दबाव में आकर आत्महत्या की है।’

संचिता के कजिन आकाश उगाले ने भी दावा किया कि उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टारगेट किया जा रहा था। उन्होंने इस मामले की तुलना दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस से करते हुए पूरी जांच की मांग की।

विज्ञापन

संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ ने आरोपों को बताया गलत 
हालांकि, संचिता के कुछ साथियों ने परिवार के इन आरोपों को गलत बताया है। एक्ट्रेस मेघा शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि संचिता जनवरी से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और इंडस्ट्री का दबाव उनकी परेशानी की मुख्य वजह नहीं था।

ये भी पढ़ें- पेस्टिसाइड पर बड़ी लड़ाई! 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज, खाने में जहर के खिलाफ कोर्ट में उतरीं काजल अग्रवाल

मेघा शर्मा ने कहा, ‘उन्हें कुछ हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें थीं और वह जनवरी से डिप्रेशन से जूझ रही थीं।’ फिलहाल जांच जारी है और अभी भी संचिता के सुसाइड को लेकर कई सवाल हैं, जिनका जवाब अभी भी दबे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें