फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: बसपा प्रमुख मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना केआरके को पड़ा महंगा, मामला दर्ज

Thu, 13 Jun 2024 03:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्सर सितारों और फिल्मों पर विवादित टिप्पणी कर चर्चा में रहने वाले केआरके ने हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की है। इस सिलसिले में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
अभिनेता राशिद कमाल खान (केआरके) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केआरके यानि कमाल आर खान अक्सर फिल्म और फिल्मी सितारों पर विवादित टिप्पणी करते नजर आते हैं। मगर, इस बार उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी की। लेकिन, इस बार मामला केआरके पर उल्टा पड़ गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज गुरुवार को बताया कि पुलिस ने अभिनेता कमाल राशिद खान के खिलाफ बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

AI in Music: ये कलाकार एआई पर रखते हैं अलग-अलग राय, रहमान तो दिवंगत गायकों की आवाज को भी कर चुके हैं रीक्रिएट

देवबंद में दर्ज कराई शिकायत
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि कमाल आर खान उर्फ केआरके के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला इकाई के अध्यक्ष सुशील कुमार ने देवबंद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभिनेता जिले के फुलास अकबरपुर क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस के मुताबिक केआरके ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बसपा प्रमुख मायावती पर टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

Biopics: दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रहीं ये बायोपिक, लिस्ट में ऋतिक-आमिर की फिल्में भी शामिल
विज्ञापन


भाई माजिद ने झाड़ा पल्ला
उनके भाई माजिद अली ने कहा है कि उनका केआरके से पिछले 15 वर्ष से कोई लेना देना नहीं है। माजिद अली ने बसपा के टिकट पर सहारनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे असफल रहे। केआरके की टिप्पणी पर उन्होंने कहा है कि पिछले 15 वर्षों में उनका कमाल आर खान से कोई लेना-देना नहीं था। बता दें कि इससे पहले फिल्मी सितारों पर भी केआरके इस तरह की विवादित टिप्पणी करते रहे हैं।


एक के बाद एक किए कई ट्वीट
पुलिस ने फुलास अकबरपुर गांव निवासी राशिद कमाल खान के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। केआरके नेताओं और अभिनेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद केआरके ने एक के बाद एक कई पोस्ट साझा किए, जिनमें मायावती पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की।
EXCLUSIVE Pushpa 2 Postponed: 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी ‘पुष्पा 2’, आज या कल में होगा आधिकारिक एलान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें