फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: क्या घर में जया बच्चन की खाना बनाने में मदद करते हैं बिग बी? बोले- मुझे सिर्फ पानी गर्म....

Sat, 14 Sep 2024 01:05 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केबीसी 16 के हाल के शो में अमिताभ बच्चन के साथ पद्मश्री से सम्मानित डॉ अभय बंग और उनकी पत्नी डॉ रानी बंग नजर आए। खेल के दौरान डॉ अभय ने बताया कि उनको चाय बनाना आता है। जवाब में बिग बी ने भी घर पर अपनी कुकिंग स्किल को लेकर बात की है।
विज्ञापन
केबीसी में पहुंचे डॉ अभय बंग और पत्नी रानी बंग - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केबीसी के हाल के शो में अमिताभ बच्चन के साथ पद्मश्री से सम्मानित डॉ अभय बंग और उनकी पत्नी डॉ रानी बंग नजर आए। करमवीर स्पेशल एपिसोड में उन्हें गढ़चिरौली महाराष्ट्र में हेल्थकेयर व्यवस्था में सुधार और सकारात्मक बदलावों के लिए बुलाया गया था। एपिसोड के दौरान उनके किए गए कामों का वीडियो भी दिखाया गया। जब खेल के साथ हंसी मजाक शुरू हुआ तो डॉ अभय बंग ने बताया कि उनको अपनी पत्नी के हाथ का खाना पसंद है। इस दौरान अमिताभ बच्चन भी घर पर अपनी कुकिंग स्किल को लेकर बात की है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
डॉ अभय और रानी की अपने लव स्टोरी पर बात
इस एपिसोड के दौरान डॉ अभय और रानी ने अपनी पहली मुलाकात को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों की मुलाकात मेडिकल कॉलेज में हुई थी। डॉ अभय के एक दोस्त ने उन्हें रानी के बारे में बताया था। दोनों ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस से लेकर एमडी तक पूरे नौ वर्षों तक साथ में पढ़ाई की थी। रानी के व्यवहार ने डॉ अभय को उनकी तरफ आकर्षित किया था। जब डॉ अभय ने उन्हें प्रपोज किया तब रानी को पता चला कि बुद्धिमान होने के साथ ही वह काफी खूबसूरत भी हैं।

Nayanthara: ‘जवान’ अभिनेत्री नयनतारा का एक्स अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट कर प्रशंसकों को किया सावधान


 

अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
पत्नी के हाथ का खाना पसंद करते हैं डॉ अभय
बातचीत के दौरान बिग बी ने डॉ अभय से पूछा कि आप क्या खाना पसंद करते हैं? इस पर डॉ अभय ने जवाब दिया 'जो रानी बनाती है।' उन्होंने आगे कहा कि रानी तेलुगू हैं और उन्हें वो सब खाने में पसंद है जो रानी उनके लिए बनाती हैं, खास तौर पर मसाला डोसा। इसके बाद रानी ने कहा कि वह जब तक पूरा खाना तैयार करती हैं तब उनके पति चाय बनाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
 

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के जन्मदिन पर दिखा पत्नी ताहिरा का रोमांटिक अंदाज, साझा कीं प्यारी तस्वीरें

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
'मुझे तो गर्म पानी करना आता है'
डॉ अभय ने कहा कि चाय बनाना उनकी किचन में कुछ भी बनाने की अंतिम सीमा है। इस पर अमिताभ ने जवाब देते हुए कहा, 'सर आपको तो कम से कम चाय बनाना आता है, हमको तो सिर्फ गर्म पानी करना आता है और कुछ नहीं'। बिग बी की बात सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। शो के दौरान सवालों का जवाब देते हुए डॉ अभय और रानी ने 25 लाख रुपये जीते, जिसे वह अपनी संस्था 'सर्च' के काम में लाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें