देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे लाडले जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे हैं। अनंत अपनी बचपन की दोस्त राधिका के संग जुलाई में शादी रचाने वाले हैं। वहीं, शादी से पहले अंबानी परिवार ने गुजरात में प्री-वेडिंग कार्यक्रम आयोजित किया है। आइए देखते हैं अंबानी परिवार की नई तस्वीरें -
विज्ञापन
2 of 5
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी जल्द ही दोबारा सास-ससुर बनने जा रहे हैं। अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग कार्यक्रम के दौरान दोनों पति-पत्नी काफी खुश नजर आ रहे हैं। पेस्टल रंग के कुर्ते पाजामे में मुकेश अंबानी जंच रहे हैं। वहीं, नीता भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मुकेश अंबानी और अनंत
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी और अनंत की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पापा अपने प्यारे बेटे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
4 of 5
मुकेश अंबानी राधिका
- फोटो : सोशल मीडिया
कई मौकों पर मुकेश अंबानी राधिका को बेटी कह कर संबोधित करते नजर आए हैं। आज इंटरनेट पर मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक प्यारी सी तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में राधिका ने पेस्टल रंग का लहंगा पहन रखा है। लोगों को राधिका का यह सादगी से भरा लुक बेहद पसंद आ रहा है।
नीता अंबानी अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। वे अपने लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आज उन्होंने अपने बेटे के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए पेस्टल रंग की साड़ी को चुना है। नीता इस साड़ी में बेहद हसीन लग रही हैं।