फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Rishi: 'सरफरोश' के बाद आमिर ने दी थी पार्टी, मुकेश को हो सकता था फायदा, लेकिन इस चक्कर में रह गए

Fri, 26 Jul 2024 12:32 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुकेश ऋषि ने आमिर खान के साथ 'सरफरोश' फिल्म में काम किया था। हालिया साक्षात्कार में उन्होंने इस फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए।
 
विज्ञापन
मुकेश ऋषि - फोटो : इंस्टाग्राम @officialmukeshrishi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मुकेश ऋषि फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का रोल करके अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। मुकेश ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में अपने और आमिर खान से जुड़े किस्से को साझा किया। मालूम हो कि दोनों 'सरफरोश' फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म के बाद मुकेश को कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने का मौका मिला था। 

विज्ञापन

मुकेश ऋषि - फोटो : इंस्टाग्राम @officialmukeshrishi
साल 1999 में आई 'सरफरोश' ने 2024 में रिलीज के 25 साल पूरे किए। इस फिल्म में मुकेश ऋषि ने इंस्पेक्टर सलीम का किरदार अदा किया था। रेडियो नशा को दिए साक्षात्कार में मुकेश ने बताया कि उन्हें अपने करियर की शुरूआत में बिजनेस की समझ नहीं थी। वो 'सरफरोश' रिलीज होने के बाद जम्मू चले गए थे, क्योंकि उन्हें वैष्णो देवी मंदिर जाना था। बता दें कि मुकेश कठुआ के रहने वाले हैं।

मुकेश ऋषि - फोटो : इंस्टाग्राम @officialmukeshrishi
मुकेश ने बताया कि जब वो जम्मू आए तो उनके सह-कलाकार आमिर खान को लगा कि उन्हें (मुकेश को) और भी कई रोल ऑफर किए जा सकते हैं। इस खातिर आमिर ने उनसे बात करने की भी कोशिश की थी। मुकेश को, जब इस बात का पता चला तो उन्होंने आमिर को फोन किया। बातचीत के दौरान आमिर ने मुकेश से कहा कि उन्हें तो इस वक्त मुंबई में होना चाहिए।

Game Changer: 'तौबा तौबा' के बाद अब इस गाने का हुक स्टेप मचाएगा धमाल, संगीतकार थमन ने कहा- लोग पागल हो जाएंगे
विज्ञापन

मुकेश ऋषि - फोटो : इंस्टाग्राम @officialmukeshrishi
'सरफरोश' के रिलीज होने के बाद आमिर खान ने एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें फिल्म जगत के कई लोग शामिल हुए थे, लेकिन मुकेश उसमें नहीं जा सके थे। उस पार्टी में आए लोगों के जरिए उन्हें कुछ काम मिल सकता था। हालांकि, मुकेश को इसका कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि वो इसे किस्मत मानते हैं।

Dilip Kumar: आलीशान अपार्टमेंट में बदला दिलीप कुमार का पाली हिल बंगला, 172 करोड़ रुपये में बिका कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें