फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijayendra Prasad: ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' के लिए कलम के 'बाहुबली' से मिले आमिर खान, क्या मिला जवाब? जानिए

Mon, 28 Apr 2025 12:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Movie Mahabharat: अभिनेता आमिर खान 'महाभारत' पर फिल्म बनाना चाहते हैं। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्होंने दिग्गज निर्देशक और पटकथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद से भी बात की।
विज्ञापन
विजयेंद्र प्रसाद-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान बतौर अभिनेता परदे से दूर हैं। मगर, निर्माता के रूप में सक्रिय हैं और लगातार दिलचस्प प्रोजेक्ट बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने महाभारत पर आधारित फिल्म के निर्माण की अपनी योजना के बारे में बात की। अपने जन्मदिन के अवसर पर भी उन्होंने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का जिक्र किया था। आमिर खान इस फिल्म के सिलसिले में दिग्गज पटकथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद से भी मिले। इसका खुलासा खुद विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक आइडिया लेकर पटकथा लेखक के पास पहुंचे आमिर
'बजरंगी भाईजान' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों की पटकथा कसने वाले दिग्गज निर्देशक और राइटर विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में खुलासा किया कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान महाभारत पर फिल्म बनाने के सिलसिले में उनसे बात करने पहुंचे थे। आमिर खान एक आइडिया लेकर पटकथा लेखक से मिलने पहुंचे थे।

'महाभारत' पर फिल्म को लेकर उत्साहित हैं एक्टर
कुछ दिन पहले ही आमिर खान ने कहा था कि वे 'महाभारत' प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उत्साहित हैं। अब मशहूर भारतीय लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया कि आमिर खान ने अपने आगामी प्रोडक्शन वेंचर के लिए उनसे संपर्क किया। पीटीआई को विजयेंद्र प्रसाद ने बताया, 'कुछ समय पहले, आमिर खान महाभारत बनाने का विचार लेकर मेरे पास आए थे'।

बेटे राजामौली फिल्म पर करेंगे काम 
इस पर विजयेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर आगे क्या हुआ और किस स्थिति में है, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। विजयेंद्र प्रसाद ने आगे कहा कि वह फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के साथ पौराणिक भारतीय महाकाव्य पर काम करना चाहते हैं। उन्होंने खुलाास किया कि उनका अंतिम लक्ष्य महाभारत बनाना है। बता दें कि विजयेंद्र प्रसाद मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली के पिता हैं।
विज्ञापन

राजामौली का भी ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर फिल्म
एसएस राजामौली भी 'महाभारत' पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं और इस पर वे तैयारी कर रहे हैं। 'महाभारत' फिल्म बनाना उनका भी ड्रीम प्रोजेक्ट है। हालांकि, वह यह भी कह चुके हैं कि अभी इस फिल्म को बनने में वक्त लगेगा। आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' है।

यह खबरें भी पढ़ें:
Makarand Deshpande: आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए मकरंद देशपांडे, कहा- सरकार का साथ देने की जरूरत

Atul Kulkarni: ‘मुंबई में बैठकर यह संदेश नहीं दे सकता कि कश्मीर हमारा है', पहलगाम पहुंचे अभिनेता अतुल कुलकर्णी

Hollywood: 2025 में रिलीज होंगी कई हॉलीवुड फिल्में, दिखेंगा सुपरहीरो का धमाकेदार एक्शन और डायनासोर का खौफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें