फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 Years Of Dhoom: 'सेट पर किसी को बाइक चलाने की इजाजत नहीं थी', धूम के 20 साल पूरे होने पर बोलीं एशा देओल

Tue, 27 Aug 2024 02:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी धूम के सेट पर बाइक चलाने की कोशिश की है तो एशा देओल ने जवाब दिया, "नहीं, नहीं, बाइक सेट पर मौजूद अभिनेताओं से ज्यादा कीमती थीं। बाइक फिल्म के हीरो थे। इसलिए, उन्होंने हमें कोई भी बाइक चलाने की अनुमति नहीं दी।"
विज्ञापन
धूम, एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @imeshadeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 अगस्त, 2024 को फिल्म 'धूम' की रिलीज को 20 साल हो गए हैं। यह फिल्म दर्शकों के बीच आज भी काफी लोकप्रिय है। साल 2004 में रिलीज हुई इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ने अपनी तेज-तर्रार कहानी, स्टाइलिश स्टंट और एक बेहतरीन साउंडट्रैक से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब, हाल ही में एक इंटरव्यू में एशा देओल ने पुरानी यादें ताजा कीं और याद किया कि सेट पर बाइक अभिनेताओं से ज्यादा कीमती थीं।
विज्ञापन


एशा देओल ने साझा किया पुराना किस्सा
फिल्मीज्ञान के साथ एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी धूम के सेट पर बाइक चलाने की कोशिश की है तो एशा देओल ने जवाब दिया, "नहीं, नहीं, बाइक सेट पर मौजूद अभिनेताओं से ज्यादा कीमती थीं। बाइक फिल्म के हीरो थे। इसलिए, उन्होंने हमें कोई भी बाइक चलाने की अनुमति नहीं दी, लेकिन जब हम गोवा में शूटिंग कर रहे थे तो अभिषेक, जॉन और उदय पैक-अप के बाद कभी-कभी बाइक चलाते थे। कभी-कभी, मुझे एक पर बैठने का मौका मिल जाता था।"

अभिनेत्री ने बताई अपनी रुचि
इंटरव्यू में आगे जब अभिनेत्री से बाइक में रुचि के बारे में पूछा गया, तो एशा ने बाइक के लिए अपने प्यार का जिक्र किया और बताया कि भले ही उनके पास बाइक नहीं है, लेकिन उनके पास कुछ स्टाइलिश हेलमेट और जैकेट हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले उन्हें बाइक की सवारी करना बहुत पसंद था।
विज्ञापन


ये थी फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो मूवी की कहानी कबीर (जॉन अब्राहम) के लीड में मोटरसाइकिल पर लुटेरों के एक गैंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई में डकैती को अंजाम देते हैं, एक पुलिसकर्मी जय दीक्षित (अभिषेक बच्चन) और एक मोटरसाइकिल डीलर अली अकबर फतेह खान (उदय चोपड़ा) को कबीर और उसके गिरोह को रोकने का काम सौंपा जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें