फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16th Week TRP Report: टीआरपी के मामले में 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, बाकी शो का हुआ यह हाल

Thu, 25 Apr 2024 05:49 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री रूपाली गांगुली की मुख्य भूमिका वाले 'अनुपमा' सीरियल की रेटिंग में 0.1 अंक का सुधार देखा गया है। इसकी बदौलत यह शो 2.4 अकों के साथ टीआरपी रेटिंग में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
टीवी सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 के सोलहवें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। मालूम हो कि हर सप्ताह ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल की ओर से सभी चैनलों के हरेक शो के लिए टीआरपी की रिपोर्ट जारी की जाती है। इस हफ्ते भी टीवी सीरियल 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार है। यह शो टीआरपी के मामले में पहले पायदान पर मौजूद है।

विज्ञापन


'अनुपमा' की रेटिंग में हुआ सुधार
अभिनेत्री रूपाली गांगुली की मुख्य भूमिका वाले 'अनुपमा' सीरियल की रेटिंग में 0.1 अंक का सुधार देखा गया है। इसकी बदौलत यह शो 2.4 अकों के साथ टीआरपी रेटिंग में शीर्ष पर है। लोग इस धारावाहिक को खूब पसंद कर रहे हैं। 'झनक' की रेटिंग में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस हफ्ते शो को 2.2 अंक हासिल हुए है, जबकि पिछले हफ्ते इसे 2.0 अंक ही मिले थे।

Pratik Gandhi: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए प्रतीक, बोले- पापा कहते थे कि तू एक्टिंग के लिए बना है
विज्ञापन


'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने 'गुम है किसी के प्यार में' को पछाड़ा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने 'गुम है किसी के प्यार में' को पछाड़ते हुए इस सप्ताह 1.9 अंक हासिल किए है। इसी के साथ टीआरपी रेटिंग के मामले में यह शो तीसरे पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रहा। इस शो को लोग आज भी देखना पसंद कर रहे हैं। वहीं, 'गुम है किसी के प्यार में' को भी इस हफ्ते 1.9 अंक ही मिले है।
विज्ञापन


बॉलीवुड फिल्मों में इन साउथ सितारों ने कैमियो कर मचाया धमाल

दसवें नंबर पर पहुंचा 'तारक मेहता का उलटा चश्मा'
टीआरपी रेटिंग की सूची में 'उड़ने की आशा' पांचवें पायदान पर है। इस शो को 1.5 अंक हासिल हुए है। पिछले हफ्ते की बात करें तो शो को 1.4 अंक मिले थे। छठे पायदान पर 'शिव शक्ति तप त्याग ताडंव' रहा। इस शो को 1.4 अंक मिले हैं। इसकी रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है। 1.4 अंक के साथ 'इमली' सातवें और 1.3 के साथ 'मंगल लक्ष्मी' आठवें पायदान पर रहा। 'कुंडली भाग्य' को 1.3 अंक मिले और नौवें स्थान पर रहा। वहीं, 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' 1.3 अंक के साथ दसवें पायदान पर रहा। इस शो की रेटिंग में भी पिछले हफ्ते की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है।

Salman Khan Firing Case: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले के आरोपियों को राहत नहीं, 29 अप्रैल तक हिरासत बढ़ी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें