बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री विद्या बालन अभिनय के अलावा अपनी खूबसूरत साड़ियों के संग्रह बारे में भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री को लगभग सभी अवॉर्ड समारोह के दौरान साड़ियों में स्पॉट किया जाता है। पिछले दिनों अपनी फिल्म 'दो और दो प्यार' के प्रमोशन के दौरान भी वे साड़ियों में नजर आईं। विद्या के चाहने वाले जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी पसंदीदा अभिनेत्री के पास कितनी सारी साड़ियां हैं। आइए आपको बताते हैं खुद विद्या इसके बारे में क्या कहती हैं।
मैं हूं मिनमलिस्ट
विद्या बालन बॉलीवुड में अलग तरह के किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। वे अपनी हर फिल्म में पिछली फिल्म से अलग भूमिका निभाती नजर आती हैं, लेकिन कपड़ों के मामले में उनकी पसंद एक जैसी है। विद्या को साड़ियों से प्यार है। जब उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आपके पास कितनी साड़ियां हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'मैं सच में मिनमलिस्ट हूं। लोगों को लगता होगा कि मेरे पास बहुत साड़ियां हैं'।
Salman Khan Firing Case: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले के आरोपियों को राहत नहीं, 29 अप्रैल तक हिरासत बढ़ी
सिर्फ 25 साड़ी की मालकिन हैं विद्या
विद्या बालन अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मेरी आलमारी किसी भी सामान्य महिला की आलमारी जितनी ही है। आप शायद यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मेरे पास सिर्फ 25 साड़ियां ही हैं। मुझे साड़ियों से बेहद प्यार है, लेकिन मैं बहुत सारी चीजें जमा करके रखने में विश्वास नहीं करती हूं'।
Lara Dutta: जब ट्रोलर्स कहते हैं- अरे बूढ़ी हो गई..अरे मोटी हो गई, तो ऐसे निपटती हैं लारा दत्ता
बांट देती हैं अपनी साड़ियां
'दो और दो प्यार' स्टार विद्या बालन बेहतरीन साड़ियां पहनने के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड में जहां हर मौसम के साथ फैशन का चलन बदलता है वहीं विद्या का साड़ियों के लिए प्यार सदाबहार है। वे कहती हैं, 'मैं अक्सर अपनी साड़ियां बांट देती हूं। मुझे लगता है कि मेरे पास रखी रह जाएंगी, लेकिन किसी को दे दूंगी तो उनके काम आ जाएंगी। मैं सिर्फ उन्हीं साड़ियों को अपने पास रखती हूं जिनके साथ मेरी कोई भावनात्मक कहानी जुड़ी हो। वैसे भी यहां साड़ियों को दोहराने का समय कहां मिलता है'।