राज्य में 25 लोकसभा सीटें और 175 विधानसभा सीटें हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा 10, तेदेपा 144 और जेएसपी 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा लोकसभा में भाजपा छह, तेदेपा 17 और जेएसपी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी ने शुक्रवार को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में नौ विधानसभा और चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी उतार दिए हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री किमिदी काला वेंकटराव को वाईएसआर कांग्रेस के शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण को टक्कर देने के लिए चीपुरुरपल्ली से मैदान में उतारा गया है। एक अन्य पूर्व मंत्री गंता श्रीनिवास राव भीमिली से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा अन्य विधानसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें पाडेरू (एसटी) से किल्लू वेंकट रमेश, दारसी से डॉ. गोट्टीपति लक्ष्मी, राजमपेट से सुगावासी सुब्रमण्यम, अलूर से वीरभद्र गौड़, गुंतकल से गुम्मनूर जयराम, अनंतपुर शहरी से दग्गुपति वेंकटेश्वर प्रसाद को और कादिरी से कांदिकुंटा वेंकट प्रसाद को मैदान में उतारा गया है।
इस बीच लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने विजयनगरम से कालीसेट्टी अप्पाला नायडू, ओंगोल से मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, अनंतपुर से अंबिका लक्ष्मीनारायण और कडप्पा से चादिपिरल्ला भूपेश रेड्डी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
इससे पहले तेदेपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने आंध्र प्रदेश में सीट-बंटवारे को समझौता किया था। राज्य में 25 लोकसभा सीटें और 175 विधानसभा सीटें हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा 10, तेदेपा 144 और जेएसपी 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा लोकसभा में भाजपा छह, तेदेपा 17 और जेएसपी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इससे पहले, टीडीपी 2018 तक भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा थी। पिछले महीने तेदेपा और जेएसपी ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की थी। आंध्र प्रदेश 13 मई को चुनाव होने वाला है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे।