फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: शिवमोगा में पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, बोले- वे शक्ति के खिलाफ, मैं शक्ति का साधक

Mon, 18 Mar 2024 04:52 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा

सार

Karnataka: कर्नाटक के शिवमोगा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विपक्ष का सबसे बड़ा हथकंडा झूठ पर झूठ बोलना है। उन्होंने नारी शक्ति को लेकर भी कुछ खास बातें बताई हैं। 

विज्ञापन
Narendra modi shivmogga - फोटो : X BJP Live
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। पीएम मोदी ने कर्नाटक से चुनावी रैलियों की शुरुआत की है। रविवार को पालनाडु के बाद पीएम मोदी ने सोमवार को शिवमोगा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में प्रधानमंत्री इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे। 

विज्ञापन


इंडी गठबंधन पर पीएम मोदी का निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि रविवार मुंबई में इंडी अलायंस की तरफ से एलान किया गया कि हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना है। अगर उन्होंने शक्ति के विनाश का ऐलान किया है तो मेरा एलान शक्ति की उपासना का है। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का कोई भी एजेंडा नहीं है, इसलिए उनके नेता बड़े बड़े झूठ बोलते हैं। उसके बाद झूठ को छुपाने के लिए भी नए झूठ बोलते हैं और जब पकड़े जाते हैं तो अपने झूठ का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सिर्फ ये ही इरादा है कि लोगों को लूटकर अपनी जेबें भरो।
विज्ञापन


देश को बांटने का खेल खेलने लगी है कांग्रेस- पीएम मोदी
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सबसे पहले जाति, समुदाय, धर्म और भाषा के आधार पर लोगों को बांटा। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया और एक बार फिर से कांग्रेस देश को बांटने वाले खतरनाक खेल खेलने लगी है।
पीएम मोदी ने बातों बातों में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल ही में कर्नाटक के कांग्रेस सांसद ने देश को बांटने वाला बयान दिया और ऐसे सांसद को पार्टी से निकाल फेंकने के बजाय कांग्रेस उसका बचाव कर रही है।

देश की नारी ‘शक्ति’ का प्रतिबिंब- पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने कहा कि जब मैंने अपने समय का पल पल और शरीर का कण कण जनसेवा के लिए समर्पित किया था तो मुझे इसी शक्ति ने ऊर्जा दी थी। उन्होंने कहा कि मैं शक्ति का उपासक हूं, देशभर के करोड़ों लोग शक्ति के उपासक हैं। मेरे लिए देश की नारीशक्ति ही शक्ति का प्रतिबिंब हैं।

कर्नाटक में दो चरणों में होगा मतदान 
इस बार आम चुनाव में कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5.21 करोड़ है। इनमें से 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.59 करोड़ महिला मतदाता हैं। कर्नाटक में कुल मिलाकर 28 लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा। 26 अप्रैल को 14 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान होगा। 7 मई को बाकी 14 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान होगा। 

2019 में बीजपी ने दर्ज की थी बड़ी जीत
साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें, तो यहां से बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। बीजेपी ने प्रदेश की 27 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसमें से 25 सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा एक सीट से बीजेपी की सहयोगी सुमालता को जीत मिली थी। 
कांग्रेस ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से सिर्फ एक सीट पर ही कांग्रेस को जीत मिली थी। जेडीएस ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से सिर्फ एक सीट पर ही जीत हासिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें