फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'बिहार में खरगे के हेलीकॉप्टर की जांच हुई, चुनाव अधिकारी विपक्ष को बना रहे निशाना', कांग्रेस का आरोप

Sun, 12 May 2024 12:40 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रहे हैं। आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष के हेलीकाॅप्टर की जांच की गई। 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कंग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हेलीकॉप्टर के आस-पास पुलिस नजर आ रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। बिहार के समस्तीपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलीकॉप्टर की जांच की गई, आरोप है कि भाजपा नेताओ को स्वतंत्र रूप से आने-जाने की निशानी दी जा रही है।
विज्ञापन


चौथे चरण का चुनाव प्रचार जेारों पर चल रहा है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राज्य के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में लगातार चुनाव रैलियों को संबोधित किया। पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की केरल में जांच की गई। कांग्रेस नेता राजेश राठौर ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि बिहार के समस्तीपुर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलीकॉप्टर की जांच की गई है।

राजेश राठौर कांग्रेस की बिहार इकाई के मुख्य प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने खुद समस्तीपुर में कांग्रेस प्रमुख के हेलीकॉप्टर की जांच की निगरानी की। वीडियो में एक हेलीकॉप्टर दिखाया गया है, उसके चारों ओर पुलिस व अन्य अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन


वीडियो में कांग्रेस नेता ने दावा किया कि चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या कांग्रेस नेताओं के हेलीकॉप्टरों की ऐसी जांच नियमित है? क्या एनडीए के नेताओं की भी इसी तरह की जांच की गई थी?" उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को ऐसे सभी रिकॉर्ड सार्वजनिक करने चाहिए। वरना यह माना जाएगा कि वह केवल विपक्षी नेताओं को रोकने के लिए उन्हें निशाना बना रहा है और एनडीए नेताओं को खुलेआम जाने दे रहा है। चुनाव आयोग को उन सभी नेताओं के वीडियो सामने लाने चाहिए जिनकी जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें