फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: चंद्रबाबू नायडू बोले- लोकसभा और विधानसभा में जीतेगी टीडीपी, वाईआरएस कांग्रेस नहीं कर सकी वादे पूरे

Tue, 30 Apr 2024 02:20 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीडीपी के एन चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि सत्ता विरोधी लहर के चलते उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा दोनों ही चुनावों में जीत हासिल करेगी। उनका कहना है कि आंध्रप्रदेश की वाईआरएस कांग्रेस अपने वादे पूरे करने में विफल रही।
विज्ञापन
टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीडीपी के एन चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि सत्ता विरोधी लहर के चलते उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा दोनों ही चुनावों में जीत हासिल करेगी। उनका कहना है कि आंध्रप्रदेश की वाईआरएस कांग्रेस अपने वादे पूरे करने में विफल रही। इसलिए उनकी पार्टी आगामी चुनाव में जीत हासिल करेगी। उनका कहना है कि आंध्र प्रदेश की जनता भी कांग्रेस की विफलतो को समझ चुकी है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर सत्ता हासिल करने के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीडीपी, भाजपा, जन सेना पार्टी का गठबंधन आगामी चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेगा। लोकसभा की 25 में से 24 सीटों पर और विधानसभा की 175 में से 160 सीटों पर उनकी पार्टी ही जीत हासिल करेगी। आंध्रप्रदेश में 13 मई को चुनाव होना है। नायडू कहते हैं कि वाईएसआरसीपी आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने के वादे से सत्ता में आ गई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद उनका यह मुद्दा ठंडे बस्ते में चला गया। यही नहीं राज्य के विभाजन के 10 साल बाद भी उचित राजधानी भी नहीं बना सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य पूरी तरह वित्तीय कर्ज में डूबा हुआ है। लोगों को पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने कहा इस कारण से आंध्रप्रदेश में वाईआरएस का जबरदस्त विरोध चल रहा है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्रप्रदेश में स्थिति ऐसी हैं कोई भी काम नहीं करना चाहता, क्योंकि सबका मनोबल टूटा हुआ है। गांवों में पानी, बिजली है नहीं, सड़के खराब पड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वाईआरएस कांग्रेस ने सभी सरकारी संस्थानों को बर्बाद कर दिया, राज्य में अराजकता फैली है, क्योंकि हर क्षेत्र में मंदी है। नायडू ने दावा कि अब यहां की सरकार इनके झूठे वादों को समझ चुकी है, सत्ता विरोधी लहर बढ़ती जा रही है, लोगों ने टीडीपी को जिताने का मन बना लिया है। इसबार आंध्र प्रदेश में भी भगवा पार्टी जीतेगी।
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वे चाहते हैं कि आंध्र प्रदेश को पुनर्जीवित करना, उसका पुनर्निर्माण करना। उन्होंने आगे कहा कि टीडीपी, ऊपर से नीचे तक संगठनात्मक ढांचे वाली 43 साल पुरानी पार्टी है। जिसने कई "उतार-चढ़ाव" देखे हैं। सभी प्रकार के समस्याओं का हल निकाला है। नायडू ने कहा कि राज्य के लोगों को इतना नुकसान हुआ है कि वे वाईएसआरसीपी प्रमुख रेड्डी को करारा जवाब देंगे, जिन्होंने कथित तौर पर शराब को रेत और जमीन पर बढ़ावा देकर राज्य को लूटा है।

नायडू ने दावा किया कि लोग निराश हैं और पहले की तरह आत्महत्या कर रहे हैं। राज्य में हर कोई पीड़ित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस एक ही हैं। उनके पास वही पुराना वोट बैंक है। अगर हम सत्ता में आए तो टीडीपी की सर्वोच्च प्राथमिकता सभी संस्थानों को बहाल करना और लोगों को विश्वास दिलाना और उसके बाद सभी कार्यक्रमों को लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि टीडीपी विकास का एक ब्रांड है जिसे वह फिर से साबित करेगी।

13 मई को आंध्र प्रदेश में लोकसी और राज्यसभा चुनाव होना है। इसमें टीडीपी 17 सीटों पर, जेएसपी छह सीटों पर और भाजपा दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। तेलुगु देशम पार्टी 144 विधानसभा सीटों पर भी लड़ रही है, जेएसपी और भाजपा क्रमशः 21 और 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें