फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: अमित शाह बोले- एनडीए की 400 पार के लक्ष्य को संविधान बदलने का जरिया बताकर दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए में उसके सहयोगियों ने दो चरणों के मतदान के बाद 100 से अधिक सीटें पार कर ली हैं और लोकसभा चुनाव 2024 में "400 पार" का लक्ष्य हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुवाहाटी में कांग्रेस और इंडि गठबंधन द्वारा भाजपा खिलाफ संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने के भ्रामक और फेक खबरों के प्रसारित करने को लेकर जमकर हमला बोला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस, एनडीए के 400 पार के लक्ष्य को संविधान बदलने का लक्ष्य बताकर दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस जनता में यह अफवाह फैला रही है कि 400 पार करने के बाद भाजपा आरक्षण को समाप्त कर देगी। यह दोनों बातें निराधार और तथ्यहीन हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की बागडोर संभाली है, तब से राजनीति निचले स्तर पर आ गई है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि एनडीए और उसके सहयोगियों ने दो चरणों के मतदान के बाद 100 से अधिक सीटें पार कर ली हैं और लोकसभा चुनाव 2024 में "400 पार" का लक्ष्य हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं। वे यहां भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडि गठबंधन भ्रामक और फेक खबरें प्रसारित कर रहे हैं कि अगर भाजपा और एनडीए 400 पार जाती है तो वह संविधान और आरक्षण समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा देश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत 2014 और 2019 में भी दिया था। भाजपा 10 वर्षों से पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है, लेकिन इसका दुरुपयोग कांग्रेस की तरह आपातकाल लगाने और लोकसभा का कायाकाल बढ़ाने के लिए नहीं किया। भाजपा ने पूर्ण बहुमत का उपयोग धारा 370, तीन तलाक समाप्त करने, अंग्रेजों के कानून बदलकर भारतीय पद्धति के कानून लाने में, कोरोना से लड़ने में और प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए किया। कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रम पैदा करना चाहती है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए में उसके सहयोगियों ने दो चरणों के मतदान के बाद 100 से अधिक सीटें पार कर ली हैं और लोकसभा चुनाव 2024 में "400 पार" का लक्ष्य हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भाजपा को बहुत बड़ी चुनावी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा मतदाताओं को बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक में वर्गीकृत नहीं करती है। उन्होंने कहा, "भाजपा मतदाताओं को बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक के रूप में नहीं देखती है; सभी भारतीय नागरिक हैं। और भाजपा असम में 12 सीटें जीतेगी। यह बयान सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करने की पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर देने के लिए दिया गया था, चाहे वे किसी भी समुदाय या धर्म के हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें