फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

LS Polls 2024: हरियाणा की सियासी 'हवाएं' तय कर रहीं बृजभूषण का टिकट! इस हफ्ते लग सकती है कैसरगंज सीट पर मुहर

आशीष तिवारी
Updated Thu, 18 Apr 2024 07:23 PM IST

सार

बृजभूषण शरण सिंह के टिकट को लेकर सबसे बड़ा पेंच हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नफा नुकसान पर फंसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की ओर से दसों सीटों पर टिकट घोषित किए जाने के बाद बृजभूषण शरणसिंह को टिकट देने से नफा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की सियासत। - फोटो : अमर उजाला


बृजभूषण शरण सिंह के टिकट को लेकर सबसे बड़ा पेंच हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नफा नुकसान पर फंसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की ओर से दसों सीटों पर टिकट घोषित किए जाने के बाद बृजभूषण शरणसिंह को टिकट देने से नफा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। चर्चा इस बात की हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकार हरियाणा में दसों सीटों के जीतने का दावा कर रहे हैं। अगर पार्टी इस दावे को हकीकत में जमीन पर उतरता हुआ देख रही है, तो इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट पर देखने को मिल सकता है। रणनीतिकारों के मुताबिक अगर हरियाणा की दसों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपने अनुमान के मुताबिक जीत का दावा कर रही है, तो बृजभूषण शरण सिंह को टिकट मिलने में कोई दिक्कत नहीं हो सकती। और अगर ऐसा नहीं है तो बृजभूषण शरण सिंह का पार्टी टिकट काट सकती है।


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि हरियाणा में दसों सीटों पर जीत के दावे के साथ पार्टी के रणनीतिकार इस बात का भी आकलन कर रहे हैं कि इस दौरान अगर भारतीय जनता पार्टी बृजभूषण शरण सिंह को दोबारा टिकट देती है, तो क्या उसका असर चुनाव पर पड़ सकता है। ऐसे में अगर उनकी 10 सीटों के जीत का दावा कमजोर होता हुआ नजर आता है, तो पार्टी कैसरगंज में प्रत्याशी बदल सकती है। यही वजह है कि कैसरगंज सीट के प्रत्याशी के चयन का आकलन हरियाणा की सियासी हवाओं से तय होना माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों के भीतर ही हरियाणा के सियासी नफा नुकसान का आंकलन करने के साथ कैसरगंज की लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।


वहीं गुरुवार को बृजभूषण शरणसिंह ने दिल्ली में टिकट पर पूछे गए मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख किया। उन्होंने कहा "होइहै वहै जो राम रचि राखा"। इसके अलावा बृजभूषण शरण सिंह लगातार कैसरगंज में एक प्रत्याशी की तरह न सिर्फ अपने क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर रहे हैं, बल्कि लगातार इलाके में सक्रिय हैं। राजनीतिक जानकार और वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र तिवारी कहते हैं कि अब यह तो भारतीय जनता पार्टी को तय करना है कि कैसरगंज में किसे लड़ाएंगे? लेकिन इलाके में बृजभूषण शरण सिंह की सक्रियता इस बात की तस्दीक करती है कि वह मजबूती से सियासी मैदान में डटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next