फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahua Moitra: टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा का एक बयान विवादों में, जानिए पक्ष-विपक्ष ने क्या कहा

Thu, 18 Apr 2024 05:41 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Mahua Moitra: पत्रकार तमाल साहा ने कहा कि उन्होंने महुआ मोइत्रा से सवाल पूछा था कि उनकी ऊर्जा का स्रोत क्या है और उन्होंने इसके जवाब में EGGS यानी अंडा कहा था। 

विज्ञापन
महुआ मोइत्रा चुनाव प्रचार के दौरान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर सीट से चुनाव लड़ रहीं महुआ मोइत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर उनके पक्ष और विपक्ष में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वीडियो में महुआ एक पत्रकार के सवालों का जवाब देती दिख रही हैं। 

विज्ञापन


महुआ मोइत्रा से क्या पूछा गया था?
चुनाव प्रचार के दौरान महुआ से सवाल पूछा गया था कि उनकी ऊर्जा का स्रोत क्या है? वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया रहा है कि उन्होंने इसका जवाब देते हुए ‘सेक्स’ कहा। जब यह वीडियो वायरल हो गया तो जिस पत्रकार ने यह सवाल किया था, उन्होंने इसकी सच्चाई भी बताई है। 

महुआ मोइत्रा ने EGGS कहा था
पत्रकार तमाल साहा समेत कुछ लोगों ने महुआ मोइत्रा के पक्ष में अपनी बातें रखी हैं। तमाल साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि मैंने महुआ मोइत्रा से सवाल पूछा था कि उनकी ऊर्जा का स्रोत क्या है। इसके जवाब में महुआ ने EGGS यानी अंडा कहा था। तमाल साहा ने आगे लिखा है कि वीडियो के ऑडियो से जान-बूझकर छेड़खानी की गई है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि लोग इस वीडियो को विकृत कर अलग अलग तरह की बातें कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें