फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के सातों चरणों में 65.08% मतदान, अंतिम चरण में पड़े 62.36 फीसदी वोट

Sun, 02 Jun 2024 06:47 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha Elections: सातवें चरण में यूपी व पंजाब की 13-13, बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हुआ। ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों व हिमाचल विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान कराया गया। 
विज्ञापन
vote voting new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भारी हिंसा के बीच सातवें व आखिरी चरण के मतदान के साथ ही 18वीं लोकसभा के लिए मैराथन चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। शनिवार को आखिरी चरण में सात राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर 62.36 फीसदी वोट पड़े हैं। यूपी में 55.59% मतदान हुआ। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 904 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं, सातों चरणों में कुल 64.98 फीसदी मतदान हुआ। 2019 के चुनाव में सभी चरणों में  67.4 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन


बंगाल की बशीरहाट सीट के संदेशखाली में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। कई लोग घायल हो गए। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।  

सातवें चरण में यूपी व पंजाब की 13-13, बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हुआ। ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों व हिमाचल विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चरणवार     मतदान  
पहला         66.14%
दूसरा          66.71%
तीसरा         65.68%
चौथा          69.16%
पांचवां      62.20%
छठा         63.37%
सातवां      62.36%
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें