फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: अल्पसंख्यकों के आरक्षण पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- इसे खत्म कर SC, ST और OBC को देंगे फायदा

Thu, 09 May 2024 03:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

Amit Shah: तेलंगाना में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो अल्पसंख्यकों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म कर एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण दिया जाएगा।  

विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी रण में नेताओं की बयानबाजियों का दौर भी जारी है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री ने तेलंगाना के भोंगिर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण बढ़ाया जाएगा। शाह ने इसके साथ यह भी एलान किया कि देश में अल्पसंख्यकों को मिलने वाला आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश को 10 साल से चला रहे हैं और उन्होंने कभी भी आरक्षण खत्म करने की बात नहीं की लेकिन कांग्रेस आरोप लगाती रहती है कि भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। शाह ने दावा कि कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण का अधिकार लूटकर अल्पसंख्यकों को चार फीसदी आरक्षण दिया। 

विज्ञापन


‘एससी, एसटी, ओबीसी को मिलने वाला आरक्षण बढ़ाया जाएगा’
अमित शाह ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा को तेलंगाना से चार सीटों पर जीत हासिल हुई लेकिन इस बार पार्टी दस लोक सभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस तरह से एससी, एसटी और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को बढ़ाया जाएगा। 

राहुल गांधी की गारंटी ज्यादा देर नहीं टिकेगी- शाह
अपने संबोधन में गृहमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी का जिक्र किया गया है लेकिन राहुल गांधी की गारंटी ज्यादा देर तक नहीं टिकने वाली। उन्होंने कहा कि राहुल ने किसानों का लोन माफ करने और हर एक किसान परिवार को 15,000 रुपये देने का वादा किया था लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया। 
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना
शाह ने कांग्रेस, बीआएस और एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां मिलकर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करती हैं। शाह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल तीन तलाक को वापस लाने की कोशिशों में जुटे हैं।  
विज्ञापन

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों पर 13 मई को तीसरे चरण के तहत मतदान होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें