फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिसली जुबान: 'अच्छी नींद के लिए हेबालकर को एक्सट्रा पेग...', पूर्व भाजपा विधायक के बयान पर खड़ा हो गया तूफान

Sun, 14 Apr 2024 10:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेबालकर के बेटे मृणाल रवींद्र हेब्बलकर बेलगावी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में भाजपा ने पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
लक्ष्मी हेबालकर - फोटो : x/@laxmi_hebbalkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में भाजपा के पूर्व विधायक संजय पाटिल की एक टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, भाजपा का समर्थन करते-करते संजय पाटिल ने कर्नाटक की महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेबालकर को लेकर विवादित बयान दे दिया। अब पाटिल का  बयान को लेकर उनका विरोध हो रहा है। सिद्धारमैया सरकार में मंत्री लक्ष्मी हेबालकर ने पाटिल की निंदा करते हुए कहा है कि ये दिखाता है कि भाजपा महिलाओं के प्रति कैसी सोच रखती है। 

विज्ञापन


ऐसा क्या बोल गए संजय पाटिल कि खड़ा हो गया विवाद
कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में बोलते हुए पूर्व विधायक संजय पाटिल ने कहा कि कर्नाटक में बड़ी संख्या में भाजपा के समर्थन में हैं। इतना ही नहीं उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। भाजपा के लिए महिलाओं के बढ़ रहे महिलाओं के समर्थन से कांग्रेस की मंत्री  हेबालकर की चिंता बढ़ गई होगी। आगे संजय पाटिल ने कहा कि हो सकता है उन्हें अच्छी नींद भी ना आती हो। ऐसे में अच्छी नींद के लिए उन्हें नींद की गोली या एक 'एक्सट्रा पैग' लेने की जरूरत पड़े, ताकि हेबालकर को अच्छी नींद आए। 

...और खड़ा हो गया तूफान
भाजपा के पूर्व विधायक संजय पाटिल के इसी बयान से कर्नाटक की सियासत में गर्मी आ गई है। मंत्री हेबालकर ने एक वीडियो बयान जारी कर जहां संजय पाटिल की निंदा की है, साथ ही भाजपा पर भी हल्ला बोला है। अपने बयान में हेबालकर ने कहा कि क्या संजय पाटिल का मुझे लेकर दिया गया बयान इस बात का उदाहरण है कि भाजपा महिलाओं के प्रति किस तरह का और कितना सम्मान रखती है। उनका बयान इस बात का उदाहरण है कि भाजपा महिला विरोधी है। भाजपा केवल 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ' का जाप करती है, उसे अमल में नहीं लाती। आपको महिलाओं का सम्मान भी करना चाहिए केवल इन नारों का जाप नहीं करना चाहिए। आगे हेबालकर ने कहा कि हिंदू संस्कृति को लेकर ज्ञान देने वाले संजय पाटिल का यह बयान राज्य और देश की सभी महिलाओं के खिलाफ है और उनका अपमान है। 
विज्ञापन


 बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेबालकर का बेटा है बेलगावी से चुनावी मैदान में
बता दें कि बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेबालकर के बेटे मृणाल रवींद्र हेब्बलकर बेलगावी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में भाजपा ने पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को चुनावी मैदान में उतारा है। लक्ष्मी ने अक्सर शेट्टार को बाहरी बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें