गौरव वल्लभ, संजय निरुपम और विजेंदर सिंह...इसे कमल का आकर्षण कहें या अवसरवादिता। देश की सबसे पुरानी पार्टी का हाथ छोड़ने की होड़ मची हुई है। कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की एक लंबी फेहरिस्त है। 10 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014 से 12 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 50 से ज्यादा बड़े नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। इन सभी नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की वजह नेतृत्व और पार्टी की कार्यप्रणाली में कमियां बताई जा रही हैं। सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में चुनाव लड़ने वाले अधिकांश नेता अब भाजपा का गुणगान कर रहे हैं। नेताओं का छिटकने का असर चुनाव परिणाम पर भी साफ दिखाई दे रहा है।10 सालों में पार्टी लोकसभा और विधानसभा समेत कुल 51 चुनाव हार चुकी है।
आम चुनाव से ठीक पहले इन नेताओं ने छोड़ा साथ
मिलिंद देवड़ा, गीता कोड़ा, बाबा सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, अंबरीश डेर, जगत बहादुर अन्नू, चांदमल जैन, बसवराज पाटील, नारण राठवा, विजेंदर सिंह, संजय निरूपम और गौरव वल्लभ।
12 पूर्व मुख्यमंत्री भी पार्टी को कह चुके अलविदा
हिमंत बिस्व सरमा, चौधरी बीरेंदर सिंह, रंजीत देशमुख, जीके वासन, जयंती नटराजन, रीता बहुगुणा जोशी, एन बीरेन सिंह, शंकर सिंह वाघेला, टी. वडक्कन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी यादव, प्रियंका चतुर्वेदी, पीसी चाको, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव, ललितेश त्रिपाठी, पंकज मलिक, हरेन्द्र मलिक, इमरान मसूद, अदिति सिंह, सुप्रिया एरन, आरपीएन सिंह, अश्विनी कुमार, रिपुन बोरा, हार्दिक पटेल, सुनील जाखड़, कपिल सिब्बल, कुलदीप बिश्नोई, जयवीर शेरगिल, अनिल एंटनी, सीआर केसवन।
2014 से कांग्रेस छोड़ने वाले 12 पूर्व मुख्यमंत्री
बीते 10 साल में इन चुनावों में कांग्रेस को मिली हार
- लोकसभा चुनाव : 2014, 2019
- हिमाचल विधानसभा चुनाव : 2017
- मध्यप्रदेश विस चुनाव : 2013,2023
- उत्तराखंड विस चुनाव : 2017, 2022
- उत्तर प्रदेश विस चुनाव : 2017, 2022
- राजस्थान विस चुनाव : 2013, 2023
- गुजरात विस चुनाव : 2017, 2022
- छत्तीसगढ़ विस चुनाव : 2013, 2023
- बिहार विस चुनाव : 2015, 2020
- झारखंड विस चुनाव : 2014
- सिक्किम विस चुनाव : 2014, 2019
- असम विस चुनाव : 2016, 2021
- अरुणाचल प्रदेश विस चुनाव : 2019
- नगालैंड विस चुनाव : 2013, 2018, 2023
- मणिपुर विधानसभा चुनाव : 2022
- मिजोरम विस चुनाव : 2018
- त्रिपुरा विस चुनाव : 2013, 2018, 2023
- मेघालय विस चुनाव : 2023
- बंगाल विस चुनाव : 2016, 2021
- महाराष्ट्र विस चुनाव : 2014, 2019
- उड़ीसा विस चुनाव : 2014, 2019
- गोवा विस चुनाव : 2017, 2022
- कर्नाटक विस चुनाव : 2018
- तेलंगाना विस चुनाव : 2018
- आंध्र प्रदेश विस चुनाव : 2014, 2019
- तमिलनाडु विस चुनाव : 2016, 2021
- केरल विस चुनाव : 2016, 2021
- पंजाब विस चुनाव : 2022
- हरियाणा विस चुनाव : 2014, 2019