फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM MODI: 'उत्तर भारतीयों के अपमान का आरोप एक खराब कोशिश', डीएमके चीफ का पीएम मोदी पर निशाना

Sat, 18 May 2024 11:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

डीएमके प्रमुख ने आरोप लगाया कि 'भाजपा ही फर्जी खबरों को बढ़ावा देती है, जैसे यूट्यूबर मनीष कश्यप ने दावे किए थे कि तमिलनाडु में उत्तर भारतीयों पर हमले हुए।' 
विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके के मुखिया और राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने शनिवार को आरोप लगाया कि पीएम मोदी एक खराब रणनीति के तहत समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। स्टालिन ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि दक्षिण  के राज्यों के नेता उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि काल्पनिक और झूठे बयान हैं। 
विज्ञापन


स्टालिन ने पीएम मोदी पर लगाए आरोप
दरअसल हाल ही में पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान कहा था कि 'समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सहयोगी दक्षिणी राज्यों के नेता उत्तर प्रदेश और सनातन धर्म के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे हैं, लेकिन दोनों पार्टियों ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।' पीएम मोदी के इस बयान पर डीएमके प्रमुख ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि 'भाजपा ही फर्जी खबरों को बढ़ावा देती है, जैसे यूट्यूबर मनीष कश्यप ने दावे किए थे कि तमिलनाडु में उत्तर भारतीयों पर हमले हुए। ऐसे फर्जी दावे समाज के बीच नफरत और बंटवारे को बढ़ावा देते हैं।' 

स्टालिन बोले- भारत को बांटने का सपना कभी पूरा नहीं होगा
मनीष कश्यप को फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में बीते साल तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कश्यप इस मामले में काफी समय तक जेल में रहे और अब फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। बीते दिनों ही मनीष कश्यप ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी। स्टालिन ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वे आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को हटाने की बात नहीं करते हैं, जो कि उत्तर प्रदेश को लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा। पीएम मोदी सिर्फ नफरत का प्रोपेगैंडा फैलाते रहते हैं।' स्टालिन ने कहा कि 'भाजपा का बांटने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। नफरत और झूठ खत्म होगा और भारत जीतेगा।' स्टालिन ने कहा 'पीएम मोदी इन दिनों निराश हैं क्योंकि उनका नफरत का प्रोपेगैंडा बेकार हो गया है और उनके पास लोगों को बताने के लिए कोई खास उपलब्धि नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें