फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: नजरूल इस्लाम के बयान से गरमाई राजनीति, भाजपा ने चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग; लगाए ये आरोप

Thu, 18 Apr 2024 04:43 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Election: भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से नजरूल इस्लाम के बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने विपक्ष पर अपशब्द और धमकी देने वाली राजनीति का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
शहजाद पूनावाला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के रण में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो चला है। इस बीच भाजपा ने इंडी गठबंधन पर अपशब्द और धमकी देने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता नजरूल इस्लाम ने हाल ही में खुले तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी थी। अब भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से नजरूल के बयान पर स्वत: संज्ञान लेने और कार्रवाई करने की अपील की है। 

विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत
शहजाद पूनावाला ने कहा कि नजरूल इस्लाम ने पीएम मोदी लेकर बेहद ही असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता को जनता द्वारा चुना गया है और ऐसा बयान देकर उन्होंने उन्हीं लोगों की ताकत को चुनौती दी है। झामुमो नेता के बयान से साफ हो गया है कि इंडी गठबंधन की मानसिकता क्या है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि नजरूल इस्लाम के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग से स्वत: संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

यह विपक्ष की सोची समझी रणनीति- पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने कहा कि विपक्ष के नेताओं द्वारा ऐसा पहली बार नहीं हो रहा, बल्कि धमकी वाली राजनीति करना इंडी गठबंधन की सोची समझी रणनीति है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी कांग्रेस के एक नेता ने पीएम मोदी को लेकर असभ्य टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को नजरूल इस्लाम ने पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान को लेकर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनका इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था। इससे पहले मंगलवार को भाजपा की झारखंड इकाई द्वारा नजरूल को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई थी।  

शहजाद पूनावाला ने लगाए ये आरोप
शहजाद पूनावाला सिर्फ यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने हाल में लोगों को धमकी दी कि अगर उनके भाई डीके सुरेश को वोट नहीं दिया तो उनके घरों में पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी। 
पूनावाला ने कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर पर भी लोगों को धमकी देने का आरोप लगाया। बीजेपी नेता ने कहा कि डी सुधाकर ने लोगों से कहा था कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं दिया तो उन्हें 25 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान नहीं दिया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सवाल पूछा कि क्या लोगों को इस तरह से धमकाना सही है? उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से आचार संहिता का उल्लघंन है और चुनाव आयोग को ऐसे बयानों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा की कर्नाटक इकाई ने सोमवार को चुनाव आयोग में डी सुधाकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें