फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: 10 हजार किमी की यात्रा कर वोटरों का मिजाज जानेगा अमर उजाला का चुनावी रथ, आज से शुरुआत

Wed, 27 Mar 2024 04:19 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेता और उम्मीदवार किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, जनता उन्हें ही क्यों वोट दे? ऐसे तमाम सवालों के जवाब हर शाम होने वाली चुनावी चर्चा में नेताओं से जानेंगे। आप भी अमर उजाला के इस मंच से जुड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
अमर उजाला सत्ता का संग्राम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (27 मार्च) से देश के सबसे बड़े चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने जनता के बीच आ रहा है। लोकसभा चुनाव के अगले दो महीने के दौरान हम अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं के बीच होंगे। सीधे उन्हीं से जानेंगे कि इस चुनाव में उनके क्या मुद्दे हैं और किन मुद्दों पर वे जनप्रतिनिधि चुनेंगे।
विज्ञापन


यह चुनावी रथ 10 हजार किमी से ज्यादा की यात्रा तय करेगा। 27 मार्च को उत्तर प्रदेश और राजस्थान से इसकी अलग-अलग शुरुआत होने जा रही है। इसके बाद यह चुनावी रथ अलग-अलग राज्यों से गुजरते हुए 120 से 150 लोकसभा सीटों को कवर करेगा।

हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीटों पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


हर शाम विशेष राजनीतिक चर्चा
नेता और उम्मीदवार किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, जनता उन्हें ही क्यों वोट दे? ऐसे तमाम सवालों के जवाब हर शाम होने वाली चुनावी चर्चा में नेताओं से जानेंगे। आप भी अमर उजाला के इस मंच से जुड़ सकते हैं। 

सत्ता के संग्राम में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें। 

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
  • amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे।
  • 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें