फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taranjit Singh Sandhu: यूएस में पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत संधू BJP में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

Tue, 19 Mar 2024 08:09 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Taranjit Singh Sandhu joins BJP: अमेरिका में भारत के राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व राजदूत भाजपा के टिकट पर अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा यहां 2014 और 2019 दोनों चुनावों में हार गई थी।
विज्ञापन
तरनजीत संधू - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच पार्टियां सभी क्षेत्रों में अपने-अपने कुनबे को बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को पार्टी में शामिल किया है। 
विज्ञापन

पिता जाने-माने शिक्षाविद रहे हैं 
अमेरिका में भारत के राजदूत रहे संधू ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान पार्टी के महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावड़े मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि संधू के प्रतिष्ठित परिवार के बारे में भी बताया। उनके पिता बिशन सिंह समुंदरी जाने-माने शिक्षाविद रहे हैं और गुरु नानक देव विश्विद्यालय के संस्थापक कुलपति थे। 

भारत-अमेरिका रिश्तों की बात की 
भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने भारत-अमेरिका रिश्तों के विकास पर बात की। सिंधू ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग जैसे कई क्षेत्रों में विकास उनका फोकस क्षेत्र रहा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध एक साझेदारी में बदल गए हैं। पूर्व राजनयिक ने इस बात पर जोर दिया कि इसका लाभ रोजगार के अवसरों और विकास के मामले में अमृतसर जैसे भारत के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना चाहिए।

पूर्व आईएफएस अधिकारी ने अपनी राजनीतिक पारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया। इस दौरान तावड़े ने कहा कि संधू जैसे सफल कूटनीतिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की भाजपा में मौजूदगी से पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन

2009 में सिद्धू ने दिलाई थी जीत 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पूर्व राजदूत संधू भाजपा के टिकट पर पंजाब के अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा ने यह सीट 2009 में नवजोत सिंह सिद्धू के जीतने के बाद से नहीं जीती है। सिद्धू अब कांग्रेस में हैं और इस सीट से मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला हैं। भाजपा ने 2014 में यहां से अरुण जेटली तो 2019 में हरदीप सिंह पुरी को चुनाव लड़ाया लेकिन दोनों चुनाव हार गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें