फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi: सोनिया ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा- कांग्रेस-'INDIA' संविधान-लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित

Tue, 07 May 2024 05:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sonia Gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। यह माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा के कारण है । उनका ध्यान केवल किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर एक मजबूत भारत का निर्माण करें।

विज्ञापन

 


संदेश में और क्या?
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने जनता से झूठ व नफरत फैलाने वालों को खारिज करने और सभी के लिए अधिक समान और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दिन यह अपील की। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के घटक दल संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन


उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि झूठ और नफरत फैलाने वालों को खारिज करें और सभी के उज्ज्वल व समान भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का बटन दबाएं। आइए मिलकर शांति और सद्भाव के साथ सभी के लिए एक मजबूत व अधिक एकजुट भारत का निर्माण करें। उन्होंने दावा किया कि देश में कई चुनौतियां प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की नीयत और नीति से उपजी हैं, जिनका लक्ष्य समावेशिता और संवाद को खारिज करते हुए सत्ता हासिल करना है।
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा कि हमारे संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने, गरीबों को पीछे छोड़ दिए जाने और हमारे समाज के ताने-बाने को कमजोर किए जाने का दृश्य मुझे पीड़ा से भर देता है। आज मैं एक बार फिर आपका समर्थन मांगती हूं। हमारे ‘न्याय पत्र’ और गारंटी का उद्देश्य हमारे देश को एकजुट करना और भारत के गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों के लिए काम करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें