फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Polls: ‘बारामती में पवार बनाम पवार नहीं, बल्कि मोदी बनाम राहुल’, विपक्ष पर बरसे देवेंद्र फडणवीस

Fri, 05 Apr 2024 07:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि बारामती की लड़ाई पवार बनाम पवार नहीं बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी की जंग है। 

विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : X @Dev_Fadnavis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव का मैदान सज गया है और जीत हासिल करने के लिए पार्टियां पूरा दम-खम लगा रही हैं। इस चुनावी रण में नेताओं के अलग अलग बयान भी सामने रहे हैं। अब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बारामती सीट पर पवार बनाम पवार नहीं बल्कि मोदी बनाम राहुल की टक्कर होगी। 

विज्ञापन


बारामती में मोदी बनाम राहुल- फडणवीस
बारामती के इंदापुर में भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन पाटिल के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए  उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि बारामती में पवार बनाम पवार की लड़ाई है, किसी को लगता है कि यह लड़ाई सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार के बीच की है लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि यह लड़ाई ना तो पवार बनाम पवार की है और ना ही सुप्रिया सुले बनाम सुनेत्रा पवार की है। उन्होंने दावा किया यह टक्कर पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच की है। 

2019 विधानसभा चुनाव में हारे थे हर्षवर्धन पाटिल
बता दें कि बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का मुकाबला तीन बार की सांसद सुप्रिया सुले से होगा। सुप्रिया सुले एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की बेटी हैं। बारामती सीट से भारतीय जनता पार्टी ने हर्षवर्धन पाटिल को प्रत्याशी घोषित किया है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में पाटिल एनसीपी के उम्मीदवार दत्तात्रेय भरणे से हार गए थे।  अब फडणवीस  का कहना है कि जो बीत गया उसे भुला दें और बड़े लक्ष्य की ओर नए जोश के साथ काम करें। 
विज्ञापन


विपक्ष पर बरसे फडणवीस
फडणवीस  ने सुप्रिया सुले पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे फैसलों का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए संसद में सुप्रिया के भाषणों पर गौर करें। उन्होंने कहा कि बारामती के लोगों को यह तय करना होगा कि क्या उनका सांसद पीएम मोदी द्वारा निर्धारित विकास के रास्ते पर चलेगा या राहुल गांधी की विचारधारा पर?  फडणवीस ने आगे कहा कि चुनाव के दौरान विपक्ष सहानुभूति कार्ड खेलने की कोशिश करेगा लेकिन मतदाताओं को बड़े लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। 

महाराष्ट्र में पांच चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि महाराष्ट्र के 48 सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। नतीजे चार जून को आएंगे। पिछली लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 41 सीटें जीती थी। वहीं राकांपा ने चार, कांग्रेस, एआईएमआईएम और निर्दलीय को महज एक सीट पर जीत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें