World Pharmacist Day 2020: आज यानी 25 सितंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया जा रहा है। विश्व फार्मासिस्ट दिवस अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) की एक पहल थी, जिसे 2000 के दशक में इस्तांबुल में आयोजित एक सम्मेलन में मान्यता दी गई थी। इस दिन का उद्देश्य फार्मेसियों पर ध्यान आकर्षित करना है। एफआईपी अपने सभी सदस्यों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।
25 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं फार्मासिस्ट दिवस ? एफआईपी के सदस्यों ने इस तारीख का सुझाव इसलिए दिया क्योंकि इसी तारीख पर एफआईपी (FIP) की 1912 में स्थापना हुई थी।
World Pharmacist Day थीम 2020:
विश्व फार्मासिस्ट दिवस की खास बात यह है कि हर साल FIP इसकी एक थीम तय करता है। इस वर्ष की थीम 'ट्रांसफॉर्मिंग ग्लोबल हेल्थ' है।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।