BPSC 70th CCE Last Date: 70वीं प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि
बीपीएससी 70वीं की अधिसूचना पिछले महीने जारी की गई थी और पंजीकरण 28 सितंबर, 2024 से शुरू हुआ था। पात्र उम्मीदवार 18 अक्तूबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रारंभिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा तिथि 17 नवंबर तय की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में 1,957 पद भरे जाएंगे। बीपीएससी सिविल सेवा के इतिहास में पहली बार इतनी अधिक वैकेंसी आई है।
CTET 2024 Last Date: 16 अक्तूबर तक करें सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन
दिसंबर सत्र की सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर, 2024 है। सीबीएसई प्रतिवर्ष दो बार (जुलाई और दिसंबर में) सीटेट परीक्षा आयोजित करता है।
सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर-2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।