CUET UG Result 2024 Date and Time: कब तक आएगा रिजल्ट?
चूंकि रिजल्ट में पहले ही काफी देर हो चुकी है, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी पटरीक्षा का रिजल्ट जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
CUET UG 2024: मई में हुई थी परीक्षा
सीयूईटी-यूजी पटरीक्षा का आयोजन 15 मई से 29 मई 2024 के बीच किया गया था। इस बार परीक्षा हाईब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा देश और विदेश के कुल 379 शहरों में हुई, जिसमें लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। सीयूईटी-यूजी के स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में प्रवेश दिया जाता है।
How to download CUET UG Result 2024, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर पाएंगे -
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in. पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।